Rajasthan: एसीबी ने रविवार रात जयपुर में अलवर और नीमराना के पीएचईडी अफसरों को 2 लाख 20 हजार रुपए की घूस लेत हुए दबोच लिया। बताया जा रहा है कि यह रिश्वत बिल पास करने के एवज में ली जा रही थी। एसीबी ने इसके साथ ही ठेकेदार और दो दलालों को भी दबोचा है। मामला जल जीवन मिशन से जुड़ा है। बता दें कि रविवार को ईडी से जल जीवन मिशन से जुड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर छापेमारी की थी।
अलवर से रिश्वत लेने आए थे आरोपी
एसीबी के एडीजी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों इंजीनियर अलवर जिले में कार्यरत है। दोनों अधिकारी रिश्वत लेने के लिए जयपुर आए थे। इसके अलावा एसीबी ने रिश्वत देने वाले ठेकेदार और उसकी कंपनी के मैनेजर को भी दबोचा है। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों की गाड़ी से 2.90 लाख रुपए मिले। इसके बाद एसीबी ने दोनों अधिकारियों के घर और कार्यालय पर भी दबिश दी।
पूर्व सूचना के आधार पर की कार्रवाई
एडीजी ने बताया कि दोनों अधिकारियों के फोन सर्विलांस पर थे। उन्होंने बताया कि एसीबी को सूचना मिली थी कि कुछ अधिकारी बिल पास करने के बदले रिश्वत लेने वाले हैं। पूर्व सूचना के आधार पर एडिशनल एसपी हिमांशु कुलदीप और डिप्टी एसपी सुरेश स्वामी के नेतृत्व में टीम ने पहले ही सिंधी कैंप के पास होटल में जाल बिछा दिया था। इसके बाद दोनों अधिकारी पैसा लेते हुए ट्रैप हुए।
जानकारी के अनुसार यह रिश्वत की राशि विभाग द्वारा बहरोड़ में करवाए गए बकाया बिलों को पास करने के एवज में मांगी गई थी। एसीबी की पड़ताल में सामने आया कि विभाग के दोनों अधिकारी होटल में बैठकर बिल बनाते थे। पिछले 1 साल से इसी तरह काम किया जा रहा था।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
2 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
2 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
4 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
5 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
9 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
13 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
13 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में BJP का दमदार प्रदर्शन
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines