PM Modi Gift to Rajasthan: पीएम मोदी ने आज 6 अगस्त को अमृत स्टेशन योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत देशभर के 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जाएगा। योजना के प्रथम चरण में 508 स्टेशनों को पुनर्विकास किया जाएगा। इसमें राजस्थान के भी 55 स्टेशन शामिल है। इन स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा। इन स्टेशनों के विकास से यात्रियों को सफर में आसानी होगी। बता दें कि इस योजना के तहत प्रदेश के कुल 82 स्टेशनों का कायाकल्प होगा।
पीएम मोदी ने वीसी के जरिए सभी स्टेशनों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रेलवे में जिस तरह से काम हुआ हैए किसी भी प्रधानमंत्री का मन करेगा कि (वह) इनका जिक्र 15 अगस्त को लाल किले से करे। जब 15 अगस्त सामने है तो मन बहुत लालायित होता है कि उसी दिन इसकी चर्चा करूं। आज यह इतना विराट आयोजन हो रहा है कि देशे के कोने-कोने से लोग जुड़ें हैं कि मैं अभी इस बात पर इतने विस्तार से चर्चा कर रहा हूं।
रेलवे का काम हर किसी को हैरान कर रहा है
रेलवे में जितना काम हुआ है वह हर किसी को प्रसन्न और हैरान करती है। दुनिया में दक्षिण अफ्रीफा, यूक्रेन, पोलैंड, यूके और स्वीडन जैसे देशों में जितना रेल नेटवर्क है उससे अधिक रेल ट्रैक हमारे देश में इन 9 वर्षों में बिछाए गए हैं। साउथ कोरिया, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में कुल जितना रेल ट्रैक है उससे अधिक रेल ट्रैक भारत में अकेले पिछले साल बनाए हैं।
राजस्थान के इन स्टेशनों का होगा कायाकल्प
प्रदेश के श्रीगंगानगर, सूरतगढ़,चूरू, हनुमानगढ़, लालगढ़, सादुलपुर, रतनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, फुलेरा, बांदीकुई,अलवर, नरेना, सीकर, रींगस, झुंझुनू, आसलपुर जोबनेर, सोजत रोड, मावली, राणा प्रताप नगर, पिंडवाड़ा, डूंगरपुर, मारवाड़ जंक्शन, फालना,कपासन, भीलवाड़ा, विजयनगर, जोधपुर, जैसलमेर, सुजानगढ़, बालोतरा, गोटन, डीडवाना, रामदेवरा, डेगाना, नागौर, फलोदी, मेड़ता रोड, बाड़मेर, देशनोक, कोटा, बारां, डकनिया तालाब, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, रामगंज मंडी, बयाना, गंगापुर सिटी, भवानी मंडी, छबड़ा कुबेर, चंदेरिया, हिंडौन सिटी और श्रीमहावीर जी शामिल हैं।
नवनिर्मित रेलवे स्टेशनों पर ये सुविधाएं होंगी विकसित
इन स्टेशनों का विकास सिटी सेंटर के रूप में होगा। जहां रुफ प्लाजा, शाॅपिंग जोन, फूड कोर्ट जैसी सुविधाएं विकसित होगी। इसके साथ यात्रियों की सुविधाओं के अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार होंगे। इसके साथ ही मल्टी लेवल पार्किंग, लिफट, एस्केलेटर जैसी सुविधाएं होगी।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
8 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
21 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
21 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
23 hrs agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines