हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Opration Sindoor: आईबी ने पाकिस्तान जाने वाले कासिम को लिया हिरासत में, पहलगाम हमले से जुड़ा है कनेक्शन

Rajasthan News: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग क्षेत्र के पहाड़ी थाने अंतर्गत गांव गंगौरा से शनिवार को ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े कासिम को हिरासत में लिया है।युवक की पहचान कासिम के रूप में हुई है।

विज्ञापन
आईबी ने कासिम को हिरासत में लिया

Rajasthan News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद से इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) पाकिस्तान जाने वाले और वहां संपर्क रखने वाले लोगों पर नजर रख रही है। संदिग्ध गतिविधियों के बाद उन्हें हिरासत में भी लिया जा रहा है। इसी क्रम में आईबी ने एक युवक को हिरासत में लिया है। युवक की पहचान कासिम के रूप में हुई है। आईबी की जांच में खुलासा हुआ है कि कासिम दो बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है।

पहलगाम हमले के बाद एजेंसियां अलर्ट

राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग क्षेत्र के पहाड़ी थाने अंतर्गत गांव गंगौरा से इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की टीम ने शनिवार को ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े कासिम को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पहलगाम हमले के बाद से आईबी समेत अन्य खुफिया एजेंसियां सक्रिय रूप से संभावित संदिग्धों पर नजर रख रही हैं। यह कार्रवाई भी इसी अभियान का हिस्सा मानी जा रही है। एजेंसियां संदिग्धों की तलाश में लगातार अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं।

संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर पकड़ा

सूत्रों के अनुसार, कासिम दो बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है और वहां की कुछ सोशल मीडिया हस्तियों, खासतौर पर यूट्यूबर्स, के संपर्क में रहा है। यह संपर्क सोशल मीडिया के माध्यमों, खासकर यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए बताया जा रहा है।

विज्ञापन

काफी समय से हो रही थी निगरानी

सूत्रों के मुताबिक, कासिम स्थानीय स्तर पर तांत्रिक विद्या का कार्य भी करता है, जिससे उसके संपर्कों का दायरा काफी विस्तृत हो गया था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कासिम की डिजिटल गतिविधियां और पाकिस्तानी लिंक, खुफिया एजेंसियों की निगरानी में काफी समय से थीं। वहीं स्थानीय पुलिस को इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी गई है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि आईबी और अन्य एजेंसिया ही इस मामले में जांच कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola