Bundi News: सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री अशोक चांदना ने मंगलवार को बूंदी जिला कलक्ट्रेट कक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र में प्रगतिरत कार्यों तथा स्वीकृत कार्यों को जल्दी शुरू करवाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जल्द पूर्ण करवाए निर्माण कार्य
चांदना ने निर्देश दिए कि हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र में प्रगतिरत कार्यों की गति को बढ़ाकर इन्हें जल्द पूर्ण करवाया जावे। साथ ही राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र के लिए स्वीकृत कार्य अतिशीघ्र शुरू करवाए जाए, ताकि आमजन को इनका लाभ मिल सके। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें जो भी कार्य क्षेत्र में स्वीकृत और प्रगतिरत हैं, वे निश्चित समय में पूरे हो।
1300 बीघा भूमि पर करवाया जाएगा नंदी शाला का निर्माण
खेल मंत्री ने बताया कि चारागाह विकास के तहत रेण-भवानीपुरा में 1300 बीघा भूमि पर नंदी शाला का निर्माण करवाया जाएगा। इसके प्रथम चरण में जूली फ्लोरा हटाने, ट्यूबवेल लगवाने, पौधारोण, टीनशेड, तार फेंसिंग के कार्य करवाए जाएंगे।
चांदना ने निर्देश देते हुए कहा कि चम्बल पेयजल परियोजना के तहत अगस्त माह तक 100 गांवों में पेयजल आपूर्ति सुलभ हो जाए। इसके अलावा पाईप लाइन डालने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के पुर्ननिर्माण का कार्य आगामी 15 जून तक पूर्ण कर लिया जावे। इसके अलावा परियोजना के तहत कोई कनेक्शन शेष रह गया हो तोए उसे भी जोड़ा जाए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कार्य शीघ्र किया जाए शुरू
राज्यमंत्री ने हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र में विद्युत संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि मोडसा, ढाढूण व धाभाईयों का नयागांव में 33 केवी जीएसएस का कार्य जल्द शुरू करवाया जावे। इसके अलावा जजावर में बनने वाले 220 केवी जीएसएस का कार्य जून माह में शुरू करवाया जावे।
उन्होंने निर्देश दिए कि बसोली स्वास्थ्य केन्द्र का कार्य जल्द शुरू करवाया जावे। साथ ही जजावर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के के कार्य शीघ्र टेंडर करवाकर कार्य शुरू करें। उन्होंने निर्देश दिए कि थाना स्वास्थ्य केन्द्र कार्य भी अतिशीघ्र पूर्ण करवाया जावे। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
7 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines