Sardarshahr Assembly By-election: भारत निर्वाचन आयोग ने एक अधिसूचना जारी कर सरदाशहर (21) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप निर्वाचन के लिए मतदान 5 दिसम्बर (सोमवार) को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक कराया जायेगा। यह उपचुनाव सरदार शहर के कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा के निधन के चलते हो रहा है
इस सम्बंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि जारी अधिसूचना के अनुसार उप निर्वाचन के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन करने कि अन्तिम तिथि 17 नवम्बर 2022 (गुरूवार) को, नाम निर्देशनों की संवीक्षा करने की अन्तिम तिथि 18 नवम्बर 2022 (शुक्रवार) को एवं नाम वापस लेने कि अन्तिम तिथि 21 नवम्बर 2022 (सोमवार) को है।
उल्लेखनीय है कि राज्य विधान सभा में सरदारशहर (21) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित भंवरलाल शर्मा की 9 अक्टूबर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण रिक्त हुआ है।
पहले दिन एक नामांकन
गुप्ता ने बताया कि उपचुनाव के नामांकन के पहले दिन निर्दलीय उम्मीदवार श्री विजय पाल सिंह श्योराण का नामांकन प्राप्त हुआ है।
अब तक 72 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के साथ ही संबंधित विभागों की टीमों ने विधानसभा क्षेत्र में काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि अब तक 71 लाख 99 हजार मूल्य की विभिन्न सामग्री जब्त की है।
उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में काम कर रही एफएसटी, एसएसटी और पुलिस ने मिलकर 55 लाख 74 हजार रुपए मूल्य की अवैध शराब, 2 लाख 91 हजार 600 रुपए मूल्य के नशीले पदार्थ,14 लाख से ज्यादा मूल्य की अन्य संदेहास्पद सामग्री को जप्त किया है। उन्होंने कहा क्षेत्र में विभागों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी संदेहास्पद मामले पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
23 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
1 day ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
3 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
3 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
5 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
5 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
6 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
6 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines