Anju Returned India: पति और बच्चों को छोड़ फेसबुक प्रेमी संग रहने के लिए पाकिस्तान गई अंजू चार महीने के बाद ही भारत वापस लौट आई है। उसे बीएसएफ के कैंप में ठहराया गया है। अंजू के भारत लौटते ही पाकिस्तान से नसरुल्ला का बयान सामने आया है। नसरुल्ला का कहना है कि अंजू को अपने बच्चों की बहुत याद आ रही थी। अंजू की भारत में एक 15 साल की बेटी और छह साल का बेटा है। अंजू जब पाकिस्तान गई थी, तब 20 अगस्त तक उसका वीजा पाकिस्तान में वैध था।
अगस्त 2023 में पाकिस्तान ने अंजू का वीज़ा एक साल के लिए बढ़ा दिया था, लेकिन अंजू यहां बहुत दुखी थी। उसे बच्चों के बिना कुछ अच्छा नहीं लग रहा था। न खाना अच्छा लगता था, न सो पाती थी। पाकिस्तान सरकार से मंजूरी मिलते ही वह अपने वतन लौट जाएगी। हम भी अंजू को भारत भेजने के लिए तैयार हैं, लेकिन वहां अपने बच्चों से मिलने के बाद वह पाकिस्तान लौट आएगी, क्योंकि अब यही उसका घर है।
NOC का आवेदन हो चुका था खारिज
बच्चों से मिलने के लिए अंजू कुछ देर पहले ही भारत वापस लौटने के लिए बेताब थी, लेकिन उसकी वतन वापसी में पेंच फंस गया था। दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने उसे NOC नहीं दी। NOC के आवेदन को खारिज कर दिया था। ऐसे में लगने लगा था कि अब अंजू को भारत लौटने और अपने बच्चों से मिलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन भगवान ने उसकी जल्द सुन ली। NOC आवेदन खारिज होने की पुष्टि खुद अंजू के पति नसरुल्लाह ने की था और कहा था कि अंजू फिर से NOC के लिए आवेदन करेगी। ऐसा ही हुआ। दोबारा आवेदन हुआ और एनओसी मिलते ही अंजू भारत आ गई। बच्चों से मिलने के बाद अंजू दोबारा पाकिस्तान लौटेगी।
यह भी पढ़े: तेलंगाना में ‘M फैक्टर’, आखिरी चुनाव में मुस्लिम वोट बैंक पर मचे घमासान के पीछे का सियासी गणित समझें
बच्चे अंजू की शक्ल नहीं देखना चाहते
दूसरी ओर, अंजू के पहले पति अरविंद ने उससे रिश्ता तोड़ लिया है। उसका कहना है कि बच्चे उससे मिलना नहीं चाहते। वह अपने बच्चों को संभाल रहा है और अकेले संभाल सकता है। उन्हें ऐसी मां की जरूरत नहीं, जो अपने प्रेमी के लिए उन्हें छोड़कर चली गई और अब उनसे मिलने के बहाने देश वापस लौटना चाहती है। ऐसी औरत पर विश्वास नहीं किया जा सकता। यह सरकार और पुलिस को देखना चाहिए कि वह अब पाकिस्तान से भारत किसलिए आ रही है? बड़ी बेटी अंजू की शक्ल भी नहीं देखना चाहती है। मैं और मेरे बच्चे उसके बिना खुश हूं। हमें उससे अब कुछ लेना देना नहीं। उसे कई बार अपने घर परिवार के पास लौटने के लिए कहा था। मिन्नतें की थीं, लेकिन उसे कोई फर्क नहीं पड़ा। अब अचानक उसे बच्चे याद आ गए, पता नहीं क्या स्वार्थ होगा?
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
20 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines