Mayra in Rajasthan: राजस्थान में इन दिनों शादियों की धूम हैं। मारवाड़ की शादियों में भरा जाने वाला मायरा (भात) देशभर में सुर्खियां बटाेरते हैं। ताजा उदाहरण नागौर का है। यहां एक मामा ने अपने भांजे की शादी में 1 करोड़ 31 लाख रुपये का मायरा भरा। मामा ने भांजे की शादी में 21 लाख रुपये कैश, 75 लाख का प्लाट, कार और सोने-चांदी के आभूषण दिए हैं। यह मायरा प्रदेश ही नहीं पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार जोधपुर के चटालिया गांव के हनुमानराम सियाग ने भांजे जितेंद्र की शादी में यह मायरा भरा। हनुमानराम के बहन की शादी नागौर जिले की खींवसर तहसील के धारनावास गांव में हुई। मंगलवार 28 नवंबर को उनके भांजे की शादी थी। इन दौरान हनुमानराम अपनी बहन मंजू देवी के यहां मायरा भरने पहुंचे। हनुमानराम ने बहन मंजू देवी को चुनरी ओढ़ाई और 1 करोड़ 31 लाख रुपये का मायरा भरा। मायरे को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग गांव में पहुंचे थे।
जितना बड़ा मायरा उतने ज्यादा लोग
हनुमान राम सियाग जब मायरा भरने के लिए जोधपुर से नागौर के खींवसर रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ 600 लोग भी आए। सभी 600 लोग बस, कार और जीपों में बैठकर समारोह में पहुंचे। मायरे की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। इस दौरान हनुमानराम ने अपनी बहन को चुनरी ओढ़ाई और 21 लाख रुपये कैश, 28 तोला सोना, 75 लाख का प्लाॅट, 15 लाख की कार समेत अन्य सामान दिया।
क्या होता है मायरा?
राजस्थान में बहन के बच्चों की शादी होने पर ननिहाल पक्ष की ओर से मायरा भरा जाता है। राजस्थान के इतर दूसरे राज्यों में इस रस्म को भात भराई कहा जाता है। इस रस्म में ननिहाल पक्ष की ओर से बहन के बच्चों के लिए गहने, कार, कैश और अन्य सामान दिया जाता है। राजस्थान में इस परंपरा को सामाजिक-आर्थिक संस्कार के रुप में भी देखा जाता है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
3 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
3 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
4 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
6 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
8 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
8 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
8 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
8 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines