हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राजस्थान में रात को बड़ा हादसा, बूंदी में सिलोर पुल पर ट्रक से टकराई कार, चार लोगों की मौत

major accident Bundi Rajasthan: राजस्थान में गुरुवार रात बड़ा हादसा हुआ है. प्रदेश के बूंदी जिले में सिलोर पुल पर ट्रक व कार भिड़ंत में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई. सदर थाना पुलिस ने तुरंत क्रेन की सहायता से कार में फंसे मृतक व्यक्तियों के शवों को बाहर निकाला और बूंदी जिला सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया. मरने वाले टोंक के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

विज्ञापन
फोटो-वीडियो क्रैडिट: कामेन्दु जोशी

major accident Bundi Rajasthan: राजस्थान के बूंदी जिले में सिलोर पुल पर हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. हादसा, बजरी के भरा ट्रक अचानक टायर फटने से असंतुलित होकर सामने से आ रही कार से टकराया और उसी पर पलट गया. हादसा इतना दर्दनाक था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और कार सवार लोग अंदर ही पिचक गए. सदर थाना पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. जेसीबी और अन्य भारी उपकरणों की मदद से कार को काटकर उसमें फंसे शवों को निकाला गया. गंभीर हालत में मिले एक व्यक्ति को जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया. बाकी चारों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा.

बूंदी में कैसे हुआ हादसा?

सदर थाना पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा ने बताया कि हादसे में मरने वाले कार सवार राजस्थान के टोंक जिले में एक ही परिवार के लोग थे. किसी समारोह में शामिल होने के लिए कोटा जा रहे टोंक के एक ही परिवार के पांच लोग कार में सवार थे. उधर, जयपुर से कोटा जा रहा बजरी से भरा ट्रक अचानक टायर फटने से बेकाबू हो गया और असंतुलित होकर सिलोर पुलिया पर रोंग साइड पर पहुंच गया और कार से टकरा गया और पलट गया. मौके पर चीखें गूंजने लगीं. आसपास के लोगों ने पुलिस प्रशासन के आने से पहले ही जिंदगियों को बचाने की कोशिशें शुरू कर दीं. एसडीएम लक्ष्मीकांत मीणा ने बताया कि प्रशासन ने तुरंत एक्शन में आते ही एक व्यक्ति को पहले ही बाहर निकाल लिया.

एक घंटे तक कार में फंसे रहे चार लोग

हादसे के बाद पलटे ट्रक के कारण कार में फंसे लोगों को निकालने में बड़ी मुश्किल पेश आ रही थी. क्रेन, जेसीबी और अन्य भारी उपकरणों को तुरंत घटनास्थल पर बुलाया गया और संयुक्त प्रयास से फंसे लोगों को निकालने के लिए कार को काटना पड़ा. रेस्क्यू ऑपरेशन करीब डेढ़ घंटे तक चला, जबकि कार के अंदर लोग करीब एक घंटे तक फंसे रहे. मरने वालों की पहचान टोंक के रहने वाली फरदीन, नसीरुद्दीन, साजिदुद्दीन और फरीदुद्दीन के रूप में हुई है, जबकि सद्दुद्दीन की हालत नाजुक बनी हुई है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola