हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

क्या बालकनाथ बनेंगे राजस्थान के सीएम? तिजारा से जीत दर्ज करने के बाद सामने आया पहला बयान

Mahant Yogi Balaknath React Rajasthan CM Face: जीत के बाद बालकनाथ से जब सीएम पद को लेकर सवाल किया तो उन्होंने पीएम मोदी का नाम लेकर बयान दिया।

विज्ञापन
Mahant Yogi Balaknath React on Rajasthan CM Face Won Tijara Seat

Mahant Yogi Balaknath React Rajasthan CM Face: राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है। बीजेपी को बहुमत मिल रहा है। हालांकि सरकार बनने पर मुख्यमंत्री कौन होगा, ये एक बड़ा सवाल है। कहा जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ ही अलवर की तिजारा सीट से बड़ी जीत दर्ज करने वाले महंत बालकनाथ सीएम पद की रेस में हैं। जीत के बाद बालकनाथ से जब सीएम पद को लेकर सवाल किया तो उन्होंने पीएम मोदी का नाम लेकर बयान दिया।

‘सब पीएम मोदी के मार्गदर्शन में चलेगा’

बालकनाथ ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा- इस सीट पर जीत हमारे कार्यकर्ताओं और तिजारा की जनता का भरोसा है। मुख्यमंत्री के रूप में पसंदीदा उम्मीदवार के सवाल पर उन्होंने पीएम मोदी का नाम लेकर कहा- ”हमारे प्रधानमंत्री सबकुछ हैं और सब उनके मार्गदर्शन में चलेगा। उनकी देखरेख और विजन में पूरा काम होगा।”

बालकनाथ बीजेपी का हिंदुत्व चेहरा भी हैं। उनकी छवि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तरह ही कट्टर मानी जाती है। योगी आदित्यनाथ उनके लिए चुनाव प्रचार करने आए थे। कुछ समय पहले बालकनाथ के ‘हिंदुत्व’ वाले कई बयान चर्चा में रहे थे। ‘गुंडों के घरों पर बुलडोजर चलेगा’ वाले बयान पर बालकनाथ ने न्यूज एजेंसी से कहा- ”देख लेना 3 तारीख बाद कोई नजर नहीं आएगा।”

विज्ञापन

 ‘राजस्‍थान: किस सीट से कौन जीता, यहां देखें’ 

बीजेपी ने खेला बड़ा दांव

बीजेपी ने अलवर से लोकसभा सांसद बालकनाथ को विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारकर बड़ा दांव खेला था। आखिरकार वह आलाकमान की उम्मीदों पर खरे उतरे और बड़ी जीत दर्ज की। वह उन 7 सांसदों में शामिल हैं, जिन्हें बीजेपी ने इस बार विधानसभा चुनाव लड़ाया है। इसमें राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा का भी नाम शामिल है। बालकनाथ के साथ ही दीया कुमारी के नाम को लेकर भी चर्चा है। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी सीएम राजे पर ही भरोसा जताती है या फिर कोई नया चेहरा सामने आता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola