Mahangai Rahat Camp: जन-जन का सम्मान की मंशा के साथ राज्य सरकार निरंतर समाज के हर वर्ग के कल्याण की योजनायें चला रही है। महंगाई राहत कैम्प भी सरकार का ऐसा ही अभिनव कदम है, जिसके माध्यम से आमजन को आर्थिक संबल देने के साथ अन्य समस्याओं का भी समाधान एक ही छत के नीचे तत्काल किया जा रहा है।
कैम्पों में राहत की उम्मीद लेकर पहुंचने वाले लोगों को जब दोहरा लाभ मिलता है तो उनके चेहरे की ख़ुशी देखते ही बनती है। दोहरी राहत के उदाहरण इन कैम्पों में हर दिन देखने को मिल रहे हैं।
रामेश्वर को मिली दुगुनी खुशियां
बारां जिले की कोटडी सुंडा ग्राम पंचायत में आयोजित महंगाई राहत कैंप दिव्यांग रामेश्वर के लिए दोहरी सौगात लाया। कैम्प में मौजूद अधिकारियों ने उनको महंगाई से राहत प्रदान करने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ तो दिलाया ही, साथ ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहयोग से ट्राई साइकिल भी प्रदान की।
साधन के अभाव में दिव्यांग रामेश्वर को कहीं भी आने जाने में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता था। ट्राई साइकिल पाते ही जैसे उनकी बिन मांगी मुराद पूरी हो गई। भावुक रामेश्वर ने कहा कि अब उनकी जिंदगी बहुत आसान हो जायेगी।
हंसा की समस्या का मौके पर ही हुआ समाधान
टोंक जिले की कुराड़ ग्राम पंचायत में महंगाई राहत और प्रशासन गांवों के संग अभियान का संयुक्त कैम्प आयोजित हुआ। कैम्प में विधवा हंसा देवी राहत की आस लिए पहुंच तो गई, मगर उनके पति का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने में रुकावट थी।
उपस्थित अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए पहले तो हंसा देवी के पति का मृत्यु प्रमाण बनवाया फिर जनाधार तथा जॉब कार्ड बनवाकर विधवा पेंशन स्वीकृत की। इसके अलावा हंसा को अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देकर महंगाई से भी राहत दी गई। तमाम बाधाएं एक साथ दूर होने से हंसा देवी का चेहरा ख़ुशी से खिल उठा। उन्होंने संवेदनशीलता दिखाने के लिए स्थानीय प्रशासन को तहेदिल से धन्यवाद दिया।
सरकार ने सुनी उमा की पीड़ा
जो लोग अपने दुःख तकलीफ किसी को कह नहीं पाते, संवेदनशील सरकार उनकी पीड़ा भी सुनती है। ये बात साबित हुई पाली के नाडोल में आयोजित महंगाई राहत कैम्प में। मूक बधिर उमा देवी जब कैम्प में पहुंची तो अधिकारियों ने उनकी पूरी मदद करते हुए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना, इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में पंजीयन कराया और मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड सौंपे।
लाभ पाकर उमा देवी अपनी ख़ुशी शब्दों में भले ही व्यक्त न कर पाई मगर उनके चेहरे की मुस्कान राज्य सरकार की इस अनूठी पहल की मूक सराहना कर रही थी।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 hrs agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
19 hrs ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
2 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
3 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
4 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
4 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
5 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
5 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines