चूरू: राजस्थान के कर्नल रमेश सिंह राठौड़ का उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े बेटे सूर्यवंश सिंह राठौड़ ने उनको मुखाग्नि दी। इस दौरान लोगों ने शहीद रमेश सिंह राठौड़ अमर रहे, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में लोगों का हुजूम उनके अंतिम दर्शनों को उमड़ा।
बता दें भारतीय सेना में कर्नल रमेश सिंह राठौड़ शहीद हो गए तथा गुरुवार शाम को सैनिक सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी गई सूचना मिलते ही समूचे गांव में शोक की लहर छा गई। पुरे गाँव में चुला तक नहीं जला। सुबह से ही शहीद के घर पर गांव के लोग पहुंचना शुरू हो गए तथा शहीद परिवार को सांत्वना दे रहे थे।
पैदल जा रहे थे ड्यूटी
जानकारी के अनुसार, चूरू जिले के निवासी कर्नल रमेश सिंह राठौड़ (49) सेना के शिलांग हेड क्वार्टर 101 एरिया में कर्नल-ए (12 आर्म्ड रेजिमेंट) के पद पर तैनात थे। मंगलवार देर शाम को ड्यूटी के बाद पैदल अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में स्कॉर्पियो ने उनको टक्कर मार दी। कर्नल राठौड़ की मौके पर ही मौत हो गई।
गांव में पसरा सन्नाटा
शहीद की मौत की सूचना के बाद समूचे गांव में दिनभर सन्नाटा सा पसर रहा। शाम 4:30 बजे लगभग शहीद का पार्थिव शरीर सेना के अधिकारी लेकर गांव में पहुंचे तो समूचे गांव में भारत जिंदाबाद, रमेश सिंह राठौड़ अमर रहे के नारों से गांव गूंज उठा। गांव में स्थित उनके निवास स्थान पर में जैसे ही उनका पार्थिव शरीर पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। हर कोई नम आंखों से परिवार जनों को सांत्वना दे रहा था।
भारत जिंदाबाद नारों से गूंजा पूरा गांव
इस अवसर पर सेना के जवान और अधिकारियों ने उनके पार्थिव शरीर पर तिरंगा अर्पित कर पुष्पक चक्कर एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा जवानों ने शव यात्रा प्रारंभ होने से पहले शहीद को कंधा देकर अंतिम यात्रा शुरू की। यात्रा के दौरान गांव घनाऊ ही नहीं बल्कि आसपास के गांव के लोग पहुंचे थे तथा भारत जिंदाबाद एवं शहीद रमेश सिंह राठौड़ अमर रहे के नारों से ग्रामीण अंचल गूंज उठा था।
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
2 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
21 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त