Kota Rajasthan Horrible accident: प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर रही श्रद्धालुओं से भरी बस का राजस्थान के कोटा में भयानक एक्सीडेंट हो गया। हादसा इतना भयानक था की वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। दरअसल दिल्ली-मुंबई 8 लाइन पर खड़े ट्रेलर पर पीछे से आ रही बस जा टकराई। भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है, जिनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। एक और मामला सामने आया है जिसमें महाकुंभ में स्नान के लिए जा रही कार का भीषण एक्सीडेंट हो गया।
कोटा में हुआ भीषण हादसा
प्रयागराज से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस का राजस्थान के कोटा में एक्सीडेंट हो गया। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार बस सड़क पर खड़े ट्रेलर से जा टकराई। जैसे ही ये हादसा हुआ तो वहां पर हल्ला मच गया, और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें: Maha Kumbh से स्नान कर लौट रही यात्रियों से भरी बस की ट्रक से भयानक भिड़ंत, 2 की मौत, दर्जनों की हालत नाजुक
बस में थे 53 लोग
मिली जानकारी के अनुसार, प्रयागराज महाकुंभ से मंदसौर जा रही बस में 57 श्रद्धालु बैठे थे जो स्नान कर वापस लौट रहे थे। हादसे के वीडियो और फोटो इतने भयानक हैं कि उन्हें देख दिल दहल उठेगा। खड़े ट्रेलर में टकराई बस की भीषण टक्कर हुई जिसमें उसका अगला हिस्सा पूरा क्षत-विक्षत हो गया। हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है और कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बस चालक हुआ फरार
इस हादसे की जानकारी मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कोटा एमबीएस अस्पताल को अलर्ट कर दिया और बेड खाली करवा दिए ताकी घायलों को समय से इलाज मिस सके। इस हादसे में ड्राइवर की गलती बताई जा रही है, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी जांच में जुटी है।
फिरोजाबाद में भी भयानक एक्सीडेंट
एक के बाद एक बुरी खबरें सामने आ रही है। दिल्ली से महाकुंभ में स्नान के लिए जा रही दो कारें डिवाइडर से जा टकराईं। गाड़ी में 8 लोग सवार थे, जिसमें से 2 लोगों की मौत हो गई। बाकी गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें शिकोहाबाद जिला सयुक्त चिकित्सालय में कराया भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। सभी श्रद्धालु दिल्ली से प्रयागराज जा रहे थे।
यह भी पढ़ें: Maha kumbh Stampede में ‘मृत’ शख्स जिंदा लौटा, तेरहवीं पर पहुंचा घर
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
16 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
16 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
18 hrs agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
2 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines