Karauli Rape Case: करौली के टोडाभीम में दलित युवती का कुएं में शव मिलने के मामले में क्षेत्र में अभी भी तनाव बरकरार है। अस्पताल के बाहर बीजेपी और भीम आर्मी के कार्यकर्ता परिजनों के साथ धरने पर बैठे हैं। परिजनों की मांग है कि मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और दोषी पुलिसकर्मियों का निलंबन हो। इसके साथ ही 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य सरकारी नौकरी सरकार दें। फिलहाल धरना स्थल पर टोडाभीम, बालघाट, नई मंडी थाना, कोतवाली थाने का पुलिस बल तैनात है।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से किया इंकार
दरअसल करौली के टोडाभीम क्षेत्र में गुरुवार को कुएं में एक दलित युवती का शव मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमाॅर्टम करवाया गया। जानकारी के अनुसार टोडाभीम क्षेत्र से मोहनपुरा गांव की एक 18 साल की दलित युवती 12 जुलाई को घर से लापता हो गई। दिन भर तलाशने के बाद परिजन शाम को थाने पहुंचे। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवानी चाही लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से इंकार कर दिया।
https://twitter.com/DrKirodilalBJP/status/1679783911092813824
दो बार हुआ पोस्टमाॅर्टम
घटना की सूचना पर रात को भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा हिंडौन अस्पताल पहुंच गए। पहले पोस्टमाॅर्टम पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि युवती की रेप के बाद हत्या कर दी गई। उस पर एसिड फेंका गया है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में ऐसा कुछ नहीं बताया गया। इसके बाद मौके पर मौजूद कलेक्टर अंकित कुमार सिंह से सांसद ने बात की और दोबारा पोस्टमाॅर्टम की मांग की। इसके बाद करौली से 3 डाॅक्टरों की टीम हिंडौन पहुंची और दोबारा पोस्टमाॅर्टम करवाया गया। डाॅक्टरों के अनुसार जयपुर से एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि युवती पर एसिड फेंका गया था या नहीं।
वहीं टोडाभाीम डीएसपी अमर सिंह ने बताया कि युवती के ताऊ ने रिपोर्ट दी है। इसी के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
22 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
3 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
3 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
6 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines