जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र का एक वीडियो सामने आया है। बेखौफ बदमाश दिनदहाड़े एक ज्वैलर व्यापारी को अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से जबरदस्त टक्कर मारकर कुचलने की कोशिश की। यह तो गनीमत रही ज्वैलर व्यापारी की टक्कर लगते ही वह हवा में उछल गया और उसकी जान बच गई। आज इसका CCTV सामने आया है। CCTV में स्कॉर्पियो सवार ज्वेलर को कुचलते नजर आ रहा है।
https://twitter.com/kj_srivatsan/status/1588154033071878144
बता दें घटना बुधवार दोपहर 3 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा ज्वेलर पर स्कॉर्पियो चढ़ाकर कुचलने की कोशिश की गई। स्कॉर्पियो की टक्कर से ज्वेलर उछलकर 7 फीट दूर जा गिरा। इसके बाद भीकमकोर निवासी 47 साल के ज्वेलर कुंदनमल सोनी ने जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया है। गनीमत रही की इतनी जबरदस्त टक्कर मारने के बाद भी ज्वेलर को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
इस घटना को लेकर पीड़ित कुंदन मल सोनी ने बताया कि कल दोपहर को 3:00 बजे बिकमकोर में एक जगह गया था जहां पर अपनी बाइक को रोक कर सामान निकाल रहा था कि इस दौरान एक स्कॉर्पियो से उसको जोरदार टक्कर मारकर कुचलने का प्रयास किया गया। स्कार्पियो की टक्कर लगने से वह हवा में उछल गया और एक तरफ जाकर गिर गया।
जोधपुर ग्रामीण SP अनिल कयाल ने बताया कि ज्वेलर कुंदनमल और आरोपी पक्ष के बीच में पुरानी रंजिश चल रही है। बुधवार को कुंदन जब बाइक के पास था तब आरोपी पक्ष ने स्कॉर्पियो से उसे कुचलने की कोशिश की। बुधवार रात मामला दर्ज कराने के बाद गुरुवार सुबह पुलिस मौका मुआयना करने पहुंची। पुलिस ने पवन के छोटे भाई जितेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस पवन की तलाश कर रही है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
21 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines