हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सावधान! जेब में रखे पटाखे से मासूम की मौत, चॉकलेट के पैसों से लाया था बम बनाने का सामान

Jhunjhunu Child Died Firecracker: झुंझुनूं में एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। वह बाजार से गंधक-पोटाश खरीदकर लाया था। उसने घर पर ही बम बनाया था।

विज्ञापन
झुंझुनूं में 13 साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई।

Jhunjhunu Child Died Firecracker: दिवाली पर बच्चे-बड़े सब पटाखे छोड़कर इस त्योहार को एंजॉय करते हैं, लेकिन कभी-कभी यही पटाखे जानलेवा बन जाते हैं। राजस्थान के झुंझुनूं से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिस सुनकर दिल दहल जाए। यहां एक 13 साल के मासूम की जेब में रखे पटाखे से मौत हो गई। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है…

गंधक-पोटाश में हुआ ब्लास्ट 

जानकारी के अनुसार, झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 14 में रहने वाला 13 साल का हिमांशु बाजार से गंधक-पोटाश खरीदकर लाया था। उसने घर पर ही दोस्त के साथ बम बनाया और सोमवार करीब 2 बजे इसे चला रहा था। तभी हिमांशु के जेब में रखे एक पटाखे में जोरदार ब्लास्ट हुआ। जिससे उसके पैर के चिथड़े उड़ गए। ये देख हिमांशु के परिवारजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। जहां मंगलवार सुबह उसकी जान चली गई।

ये भी पढ़ें: देश के संविधान में कहां लिखा है कि ‘पाकिस्तान जिंदाबाद नहीं बोल सकते’, पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का विवादित बयान

विज्ञापन

घरवालों से छुपकर बनाए थे बम 

हिमांशु की मां का कहना है कि दोनों ने घरवालों से छुपकर ये बम बनाए थे। हिमांशु ने कहा था कि जूस और चॉकलेट के लिए 100 रुपये चाहिए, लेकिन हमें क्या पता था कि उसने 50 रुपये का गंधक और 50 रुपये का पोटाश खरीद लिया। जब तक हिमांशु घर लौटा, हम पिलानी चले गए। इसके बाद हिमांशु ने घर आकर गंधक-पोटाश को मिक्सी में पीस लिया। ये देख उसकी बहन ने डांटा, लेकिन वो नहीं माना। वह इस मिक्चर को कांच की बोतल में भरकर पास में ही बने चाचा के मकान की ओर चला गया।

ये भी पढ़ें: किरण जाट कौन? पहले पति ने तलाक मांगा, फिर प्रेमी भी साथ छोड़ गया; नौकरी के चक्कर में पहुंची जेल

विज्ञापन

इस तरह हुई दर्दनाक मौत 

जहां हिमांशु और उसका दोस्त पटाखे चलाने लगे। हिमांशु ने थोड़ा पाउडर एक थैली में भरकर अपनी जेब में रखा था। जैसे ही एक पटाखे में आग लगी, कांच का एक टुकड़ा और चिंगारी उसकी जांघ को चीर गई। इसके साथ ही इस जिंगारी ने जेब में रखे मिक्चर को भी अपनी जद में ले लिया। इसके बाद जोरदार ब्लास्ट हुआ और हिमांशु बुरी तरह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हिमांशु की तीन बहनों का इकलौता भाई था और उसकी एक बहन की 21 दिन बाद शादी है। दरअसल, सूरजगढ़ में गंधक और पोटाश को खुलेआम अवैध रूप से बेचा जा रहा है। कभी-कभी यह खेतों में जानवरों को भगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जिससे धमाके से जानवर भाग जाएं। पुलिस अब कार्रवाई की बात कर रही है।

ये भी पढ़ें: एक लेडी कॉन्स्टेबल की वजह से राजस्थान-हरियाणा में कैसे छिड़ गई चालान काटने की जंग? जानें मामला

विज्ञापन

इस तरह करें बचाव 

बाजार में उपलब्ध किसी भी तरह के अवैध विस्फोटक को खरीदना गैरकानूनी है। ऐसे में इसे किसी भी तरह से खरीदने की कोशिश न करें। दिवाली पर बच्चों के पटाखे फोड़ते समय उनके साथ रहें। खुले स्थान पर ही पटाखे फोड़ें। बच्चों को बड़े और तेज धमाके वाले पटाखे न चलाने दें।

ये भी पढ़ें: कोटा का अजीब चोर… हेलमेट पहनकर पीजी हॉस्टल में घुसा, रेजिडेंट डॉक्टर के अंडर गारमेंट लेकर हो गया फरार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola