के जे श्रीवत्सन
राजस्थान के झालावाड़ जिले को बड़ी सौगात मिली जब पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह ने पं. दीन दयाल उपाध्याय एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए पहली उड़ान भरी। यह अवसर विशेष रूप से हनुमान जयंती के दिन आयोजित किया गया, जिसका प्रतीकात्मक महत्व बताया गया कि हनुमान जी पवन से भी तेज उड़ सकते हैं, इसलिए पहली उड़ान का दिन उनके नाम। इस दौरान वसुंधरा राजे ने यह भी कहा कि अगर उनके निर्वाचन क्षेत्र में समुद्र होता तो आज वह यहां क्रूज भी चला देती।
इस एयरपोर्ट का रनवे 3,120 मीटर लंबा और 60 मीटर चौड़ा है, जो इसे उत्तर भारत का तीसरा सबसे बड़ा रनवे बनाता है। यह इतना विशाल है कि बोइंग 747 जैसे जंबोजेट विमानों की लैंडिंग भी यहां संभव है। राजस्थान में जयपुर और जोधपुर हवाई अड्डे के अलावा किसी और जिले में ऐसा रनवे नहीं है। इस प्रकार का रनवे फिलहाल केवल जालंधर और कुशीनगर जैसे बड़े शहरों में ही मौजूद हैं। यह न केवल यात्रा को सुगम बनाएगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति प्रदान करेगी।
ड्रीम प्रोजेक्ट से पहली उड़ान भरकर अभिभूत हूं- वसुंधरा राजे
इस ऐतिहासिक मौके पर वसुंधरा राजे ने कहा कि आज हमारे ड्रीम प्रोजेक्ट से पहली उड़ान भरकर अभिभूत हूं। उन्होंने यह भी कहा कि यातायात के चार प्रमुख साधन- सड़क, रेल, वायु और जल में से 3 अब झालावाड़ में उपलब्ध हैं। वसुंधरा राजे ने पहली बार खुद के राजस्थान के झालावाड़ आने के दौरान की स्थिति को याद करते हुए कहा कि जब मैं पहली बार यहां से सांसद बनी थी, तब सड़कों की हालत खराब थी। आज चारों ओर चमचमाती सड़कें हैं, रेल और हवाई सेवा भी उपलब्ध है। उन्होंने मुस्कराते हुए जोड़ा और कहा कि अगर समुद्र होता, तो क्रूज जहाज भी चला देते।
ये भी पढ़ें- शहीद हेमराज मीणा कौन, जिनकी बिटिया की शादी में ‘मामा’ बनकर पहुंचे ओम बिड़ला? निभाईं सभी रस्में
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
15 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines