Jalore News: राजस्थान के जालोर जिले से पुलिस की दादागिरी का एक मामला सामने आया है। यहां कांस्टेबल ने टोल मांगने पर टोलकर्मी का गला दबाया और उसे लगातार कई थप्पड़ मारे। पुलिस की ये दबंगई टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी एक फुटेज सामने आई, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। ये वायरल सीसीटीवी फुटेज एसपी तक पहुंची, जिसके बाद उन्होंने इस मामले का संज्ञान लिया और उन्होंने दादागिरी करने वाले कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया।
क्यों भड़क गए कांस्टेबल?
यह मामला जालोर जिले के सायला थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यह घटना सायला क्षेत्र के सांगणा टोल प्लाजा की है। जानकारी के अनुसार, सायला थाने में तैनात कांस्टेबल घेवरचंद अपनी कार से भारतमाला सड़क पर बिना टोल दिए एंट्री करना चाह रहे थे। लेकिन इस बीच नियमों के तहत टोलकर्मी ने कांस्टेबल से टोल फीस मांगी। बस फिर क्या था, इतने पर ही कांस्टेबल सहाब भड़क गए। उन्होंने पहले तो टोलकर्मी को धमकी दी, फिर उसका गला दबाया, और फिर एक के बाद एक थप्पड़ जड़ दिए।
घटना का CCTV फुटेज वायरल
ये सारी घटना टोल प्लाजा के सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसकी एक फुटेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद ये मामला विभाग के आला अधिकारियों तक पहुंचा। इसके बाद जालोर एसपी ज्ञानचंद यादव ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की। एसपी ज्ञानचंद ने सायला पुलिस थाने में तैनात कांस्टेबल घेवरचंद को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही, मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: ठाकुरगंज हादसे पर सीएम योगी का सख्त एक्शन, JE सस्पेंड, पीड़ित परिवार को मिलेगी 9 लाख रुपये की सहायता
पुलिस के रवैये पर खड़े हो रहे सवाल
यह घटना एक बार फिर कानून के रक्षक कहे जाने वाले पुलिसकर्मियों के रवैये पर सवाल खड़े कर रही है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता और आमजन के साथ दुर्व्यवहार करने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
पाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
36 mins agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 hr agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines