Jalore: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को जालोर में बिपरजॉय चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। गहलोत ने जालोर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित लोगों से मुलाकात की तथा अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्र में चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों के बारे में जानकारी भी ली।
सीएम बोले- प्रशासन की सतर्कता से कोई जनहानि नहीं हुई
हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने जालोर के आईपुरा, वेडिया तथा आस-पास के क्षेत्रों के बाढ़ प्रभावितों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों में कोई कमी नहीं रखी जा रही है। राज्य सरकार जलभराव की स्थिति को लेकर गंभीर है। सरकार संकट की इस घड़ी में आमजन के साथ खड़ी है।
उन्होंने प्रभावित परिवारों को नियमानुसार आपदा राहत सहायता उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ व एसडीआरएफ द्वारा लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, प्रशासन की सतर्कता से कोई जनहानि नहीं हुई।
सीएम ने प्रभावितों को राहत पहुंचाने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावितों के लिए अस्थाई आवास, भोजन, पेयजल, चिकित्सा, विद्युत, सफाई आदि का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक एवं निजी सम्पत्तियों, फसल और पशुओं को हुए नुकसान का जल्द से जल्द आकलन कर प्रभावितों को त्वरित सहायता पहुंचाई जाए।
इस दौरान आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री गोविंदराम मेघवाल, जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर, जिला कलक्टर निशान्त जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
17 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
17 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
19 hrs agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
2 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines