मालवीय नगर थाना पुलिस ने 17 साल से फरार चल रहे एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी चेतन सिंघीवाल ने पुलिस और कानून की पकड़ से बचने के लिए न सिर्फ अपना हुलिया बदला, बल्कि लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू कर ‘चेतना’ बनकर किन्नर समाज में शामिल होने की तैयारी कर ली थी। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए महीनों तक विशेष निगरानी अभियान चलाया और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया।
अपराध के बाद 17 साल की फरारी
पुलिस के अनुसार, यह मामला किसी थ्रिलर फिल्म या उपन्यास की कहानी जैसा है, जहां अपराधी अपनी असली पहचान छिपाकर सालों तक पुलिस की आंखों में धूल झोंकता रहा। मामला वर्ष 2008 का है। मालवीय नगर थाना क्षेत्र में दर्ज FIR संख्या 110/2008 (धारा 457, 380 आईपीसी) के तहत चेतन सिंघीवाल को गिरफ्तार कर 13 फरवरी 2008 को केंद्रीय कारागृह भेजा गया था। लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद वह अदालत में पेश नहीं हुआ और फरार हो गया। इसके बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।
पुलिस अभियान से हुआ पर्दाफाश
जयपुर पूर्व की पुलिस उपायुक्त तेजस्विनी गौतम (आईपीएस) के निर्देश पर फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आशाराम चौधरी (आरपीएस), सहायक पुलिस आयुक्त आदित्य पूनिया (आरपीएस) और थानाधिकारी संग्राम सिंह के नेतृत्व में मालवीय नगर थाना टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चेतन सिंघीवाल को गिरफ्तार किया।
हुलिया बदला, नाम बदला और बनने जा रहा था किन्नर
गिरफ्तारी के बाद की गई पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए। आरोपी ने बताया कि वह लंबे समय से लिंग परिवर्तन की तैयारी कर रहा था। वह खुद को ‘चेतना’ कहने लगा था, किन्नरों की तरह कपड़े पहनना और बोलचाल का तरीका भी सीख चुका था। उसने किन्नर समाज में शामिल होने के लिए जरूरी रस्में और कागजी प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली थी। लिंग परिवर्तन के लिए मेडिकल अपॉइंटमेंट तक ले चुका था। केवल अंतिम प्रक्रिया बाकी रह गई थी।
आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा और कई बार नाम और पहचान में बदलाव कर खुद को पुलिस से बचाने में सफल रहा। लेकिन आखिरकार पुलिस की सतर्कता और मेहनत रंग लाई। 37 साल का अभियुक्त चेतन सिंघीवाल प्रेम नगर, आगरा रोड, थाना कानोता, जयपुर का रहने वाला है पुलिस अब यह भी खंगाल रही है कि फरारी के दौरान चेतन ने और किन-किन अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया। वहीं, उसकी गिरफ्तारी से कई पुराने मामलों की परतें भी खुलने की संभावना है।
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
22 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines