Jaipur: राजस्थान के उदयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम गहलोत की मौजूदगी कुछ कांग्रेसी नेता राष्ट्रगान की धुन पर नाचते नजर आए। घटना पिछले सप्ताह महंगाई राहत शिविर के अवलोकन के दौरान की है। जब सीएम उदयपुर के मगरदा गांव में महंगाई राहत कैंप का अवलोकन के बाद वहां मौजूद जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले जैसे ही राष्ट्रगान की धुन बजी मंच पर मौजूद कुछ कांग्रेसी नेता नाचने लगे। हालांकि इस दौरान सीएम चुपचाप खड़े रहे। वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी ने निशाना साधा है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा हैं।
केंद्रीय मंत्री ने साधा निशाना
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि गहलोत साहब इसे बेवजह का विरोध कहेंगे लेकिन उनके समर्थक कुर्तक भी करेंगे पर क्या सीएम गहलोत की मौजूदगी में राष्ट्रगान की अवहेलना नहीं हो रही है। केंद्रीय मंत्री ने आगे लिखा कि स्वयं गहलोत ज्ञात नहीं है, यह किस तरह का आयोजन है। हम किस तरह का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।
राष्ट्रगान की धुन पर अचानक नाचने लगे नेता
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यक्रम में राष्ट्रगान की धुन बज रही हैं। अचानक सीएम गहलोत के आगे राष्ट्रगान की धुन पर कुछ कांग्रेसी नेता नाचने लग जाते हैं। हालांकि इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी इन लोगों को रोकने की कोशिश करते हैं। हालांकि कुछ नेता यह दावा कर रहे हैं कि वीडियो में कांग्रेस को समर्थन देने वाली रमीला खड़िया और बांसवाड़ा जिला प्रमुख रेशमा मालवीय डांस कर रही हैं।
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
8 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
3 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
6 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
6 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
10 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
13 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines