Jaipur News: प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दोनों मुख्य पार्टियों में गुटबाजी चरम पर है। राज्य में धरना-प्रदर्शनों से अपनी पहचान बना चुके बीजेपी से राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा को लेकर प्रदेश इकाई की भौंहे तनी हुई है। अब सांसद के पर कतरने की तैयारी चल रही हैं।
पार्टी नहीं करेगी समर्थन
सतीश पूनिया और किरोड़ीलाल की अदावत जगजाहिर है। हाल ही में किरोड़ी समर्थकों ने पूनिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। पेपर लीक मामले को लेकर भी सांसद ने पूनिया पर निशाना साधा था। किरोड़ी लाल ने कहा कि पूनिया का सहयोग नहीं मिला। सूत्रों की मानें तो अब सांसद को किसी भी बड़े प्रदर्शन से पहले प्रदेश अध्यक्ष से अनुमति लेनी होगी। प्रदेश इकाई अब किसी भी भाजपा नेता के व्यक्तिगत आधार पर चलाए गए प्रदर्शन का समर्थन नहीं करेगी।
किरोड़ी समर्थकों ने लगाए थे पूनिया विरोधी नारे
सांसद किरोड़ीलाल पार्टी की अनुमति के बिना ही व्यक्तिगत प्रदर्शन करते रहे हैं। पेपर लीक का मामला हो या फिर वीरांगनाओं से जुड़ा मुद्दा। किरोड़ी के प्रदर्शन की वजह से पार्टी को कई बार बैकफुट पर आना पड़ा। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो राजस्थान भाजपा प्रभारी अरुण सिंह, चंद्रशेखर और सतीश पूनिया ने इस संबंध में चर्चा की है कि कोई भी नेता, सांसद और विधायक पार्टी की अनुमति के बिना प्रदर्शन नहीं कर सकता।
बता दें कि वीरांगनाओं से जुड़े मामले में प्रदर्शन के दौरान किरोड़ी समर्थकों की पुलिस से हाथापाई हो गई थी। किरोड़ी समर्थकों ने पूनिया की मौजूदगी में सतीश पूनिया मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इसके बाद पार्टी ने कार्रवाई करते हुए कुछ कार्यकर्ताओं को पार्टी से निलंबित कर दिया था।
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
1 hr agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
4 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines