Jaipur: पाकिस्तानी एयरलाइंस का एक यात्री विमान 1 घंटे से ज्यादा समय तक भारतीय एयर स्पेस में उड़ता रहा। आर्मी के रडार सिस्टम में आने के बाद एविशन मंत्रालय अलर्ट मोड पर आ गया। 1 घंटे 12 मिनट तक तीन राज्यों में रहने के बाद यह यात्री विमान पुनः पाकिस्तानी एयर स्पेस में चला गया। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। घटना सोमवार की है।
तीन राज्यों से गुजरा विमान
एटीसी के अधिकारियों की मानें तो आजकल खराब मौसम के कारण इस प्रकार की घटनाएं हो रही है। इसी कारण सोमवार को पाकिस्तानी विमान भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया। इस दौरान विमान ने मुबंई से भारत में प्रवेश किया और राजस्थान, हरियाणा और पंजाब से गुजरता हुआ पुनः पाकिस्तान में चला गया। हालांकि इस एटीसी के अधिकारियों ने पाकिस्तानी विमान को इंडियन एयरस्पेश इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी।
1 घंटे 12 मिनट तक भारतीय हवाई क्षेत्र में रहा विमान
बता दें कि पाकिस्तानी एयरलाइंस के विमान संख्या 308 ने सोमवार को कराची से इस्लामाबाद के लिए उड़ान भरी थी। विमान के उड़ान भरते अगले कुछ मिनटाें में मौसम खराब हो गया। इसके बाद यह मुंबई के रास्ते 5 बजकर 2 मिनट पर भारतीय एयरस्पेस में प्रवेश कर गया। इसके बाद यह विमान पुनः 6 बजकर 14 मिनट पर पाकिस्तानी एयरस्पेस में प्रवेश कर गया।
जुन में इंडिगो का विमान पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में गया था
पिछले महीने जुन में भी खराब मौसम की वजह से इंडिगो का एक विमान पाकिस्तान के एयर स्पेस में प्रवेश कर गया था। यह लगभग 31 मिनट तक पाकिस्तानी क्षेत्र में रहा। इस विमान से अमृतसर से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन खराब मौसम की वजह से इसको कुछ वक्त के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में डायवर्ट करना पड़ा था।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
2 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
3 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
4 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
9 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
13 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
14 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में BJP का दमदार प्रदर्शन
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines