Rajasthan Politics: राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले कांग्रेस में संगठन को दुरूस्त करने का काम जोरों पर हैं। इन सबके बीच सीएम अशोक गहलोत ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। सीएम की इस मुलाकात के अलग-अलग सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। वहीं दिल्ली में सीएम गहलोत आज कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी मुलाकात कर सकते है।
निकाले जा रहे सियासी मायने
राजनीतिक विश्लेषकाें की मानें तो पायलट गुट लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार की मांग कर रहा है, लेकिन चुनाव से पहले लगता नहीं कि गहलोत मंत्रिमंडल विस्तार करेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि राजस्थान में संगठन की नियुक्तियों को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने खड़गे से मुलाकात की। प्रदेश में जिन मंत्रियों की परफाॅर्मेंस ठीक नहीं है। ऐसे मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। मीडिया ने जब उनसे मंत्रिमंडल के विस्तार पर सवाल पूछा तो सीएम ने कहा कि मोदी ने मीडिया से पूछकर मंत्रिमंडल का विस्तार किया था क्या?
मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी!
हालांकि कुछ राजनीतिक विश्लेषक मानते है कि भले ही सीएम गहलोत अपने मंत्रियों के कामकाज से खुश हो। लेकिन एक दर्जन से ज्यादा मंत्रियों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी है। जिसको समय रहते भापकर सत्ता विरोधी लहर को कम किया जा सकता है।
मीडिया ने कांग्रेस के ऑफिसियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए वीडियो के बारे में पूछा तो गहलोत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हमेशा से ही यह रिवाज रहा है कि चुनाव के बाद कांग्रेस आलाकमान ही तय करता है कि सीएम कौन होगा? हम सब साथ मिलकर चुनाव लड़ते हैं और जब नतीजे आते हैं तो उसके बाद आलाकमान ही सीएम तय करता है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines