हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jaipur News: नए जिलों की घोषणा पर पूर्व सीएम वसुंधरा बोलीं- स्वार्थों की पूर्ति के लिए बजट का राजनीतिकरण करना दुर्भाग्यपूर्ण

विज्ञापन

जयपुर से केजे श्रीवत्सन की रिपोर्टः पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने 19 नए जिले और 3 नए संभाग बनाने की घोषणा पर प्रदेश की गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा है। राजे ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थो की पूर्ति के लिए कांग्रेस सरकार ने नए जिले बनाने की प्रक्रिया में कई तथ्यों को नजरअंदाज कर दिया गया है।

प्रदेश की जनता को भुगतने हाेंगे परिणाम

पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नई घोषणाएं अपने व्यक्तिगत स्वार्थों की पूर्ति करने का प्रयास भर है। इस कोशिश में उन्होंने पूरे आर्थिक तंत्र को दांव पर लगा दिया है। जिसका खामियाजा आने वाले वर्षों में प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ेगा। इस प्रक्रिया में कई तथ्यों को नजरअंदाज कर दिया गया है।

https://twitter.com/VasundharaBJP/status/1636760975914434560?cxt=HHwWgIDQ-fDb-LYtAAAA

विज्ञापन

जिस कारण नये जिले बनने से होने वाली सुगमता के बजाय जनता को प्रशासनिक जटिलताओं का सामना करना पड़ेगा। राजे ने कहा कि सीएम ने राजकोषीय संकेतकों को ताक पर रखकर बजट का राजनीतिकरण करने का प्रयास किया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

सीएम ने कल की थी घोषणा

उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत ने शुक्रवार को विधानसभा में 19 नए जिले और 3 संभाग बनाने की घोषणा की थी। सीएम गहलोत ने कहा कि हमें राज्य में कुछ नए जिलों के गठन की मांग मिली थी। इन प्रस्तावों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति बनाई थीए और हमें अंतिम रिपोर्ट मिल गई है। मैं अब राज्य में नए जिलों के गठन की घोषणा करता हूं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola