Jaipur News: जयपुर में नकली शराब का एक बड़ा रैकेट पकड़ा गया है। इंडियन आर्मी के कैंटीन स्टोर डिपो (CSD) के नाम का दुरुपयोग कर नकली शराब बेचने वाले रैकेट के एक सदस्य दीपेन्द्र सिंह को आबकारी विभाग और मिलिट्री इंटेलिजेंस जयपुर की संयुक्त टीम ने झोटवाड़ा इलाके से गिरफ्तार किया है।
सेना की प्रतिष्ठा पर हमला
गिरफ्तारी के वक्त आरोपी के पास से 37 बोतलें IMFL की बरामद हुईं। इन पर भारतीय सेना की सीएसडी कैंटीन का नकली लेबल छपा हुआ था। जांच में सामने आया है कि आरोपी पुराने कबाड़ से खाली बोतलें खरीदकर उनमें मिलावटी और सस्ती शराब भरता था, और फिर उन्हें सेना की अधिकृत कैंटीन से आई हुई शराब बताकर बाजार में बेचता था।
गाड़ी से सप्लाई, लोगों की जान से खिलवाड़
टीम ने आरोपी की ग्रैंड विटारा गाड़ी भी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल वह नकली शराब की आपूर्ति के लिए करता था। विशेषज्ञों के मुताबिक इस तरह की मिलावटी शराब से अंधापन, किडनी फेलियर और यहां तक कि मौत तक हो सकती है।
संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी, रैकेट का हो सकता है बड़ा नेटवर्क
इस पूरे ऑपरेशन को अवैध शराब के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। मिलिट्री इंटेलिजेंस और आबकारी विभाग की टीमों ने गोपनीय सूचना और सटीक निगरानी के आधार पर आरोपी को धर दबोचा। अधिकारियों को आशंका है कि यह रैकेट राजस्थान के अलावा अन्य सीमावर्ती इलाकों में भी सक्रिय हो सकता है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला, होगी सख्त कार्रवाई
सेना जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के नाम पर नकली लेबलिंग करना न केवल गंभीर अपराध है, बल्कि यह देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य प्रतिष्ठानों की साख पर सीधा हमला है। अधिकारियों का कहना है कि CSD जैसी संस्थाओं की विश्वसनीयता कायम रखना बेहद जरूरी है, और इस तरह के मामलों में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- राजस्थान के चूरू में एयरफोर्स का लड़ाकू विमान क्रैश, 2 लोगों की मौत
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
8 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines