हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: खाना लेकर पानी की टंकी पर चढ़े राजस्थान के मंत्री, नाराज छात्रों के नीचे उतरते ही कही ये बड़ी बात

Kirori Lal Meena: किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि दोनों छात्रों के मुद्दे पर मैं 14 नवंबर को राज्य के सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात करूंगा।

विज्ञापन
टंकी पर चढ़े मंत्री किरोड़ी लाल मीणा

Kirori Lal Meena: जयपुर के हिम्मत नगर में पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर दो छात्र पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। दोनों बीते 48 घंटों से भूखे-प्यासे टंकी पर ही थे, पुलिस व प्रशासन के लाख समझाने के बाद भी जब वह नहीं उतरे तो मंगलवार को कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा खुद टंकी पर चढ़ गए। मंत्री अपने साथ छात्रों के लिए खाना और पानी भी लेकर गए थे।

टंकी पर चढ़ने के बाद मंत्री सीढ़ियों पर बैठ गए और दोनों छात्रों को समझाया। पहले इनकार करने के बाद दोनों छात्रों ने मंत्री की बात मान ली। दरअसल, दोनों युवक 2021 में हुई राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे थे। टंकी पर चढ़े छात्र विकास बिधूड़ी का आरोप था कि वह 7 नंबर से परीक्षा पास नहीं कर पाया। उसका आरोप था कि इस परीक्षा में धांधली हुई है, वहीं दूसरे छात्र लादू गोदारा तीन नंबर से परीक्षा में फेल हो गया था।

ये भी पढ़ें: ‘हार गया तो मूंछ-बाल मुंडवा लूंगा…’, राजस्थान में BJP के मंत्री का चुनावी जीत पर बड़ा ऐलान

विज्ञापन

छात्रों को क्रेन से नीचे उतारा गया

दोनों छात्रों के नीचे आने से उनके परिजनों व पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। पिछले दो दिनों से हिम्मत नगर पानी की टंकी के आसपास दमकल विभाग और अन्य बचाव दल तैनात था। स्थानीय डीएम और पुलिस के समझाने पर भी छात्र पहले परीक्षा रद्द करने पर अड़े हुए थे। दोनों छात्रों को नीचे उतारने के लिए क्रेन का यूज किया गया। खुद किरोड़ी लाल मीणा दोनों को क्रेन पर बैठाकर नीचे लाए।

एसआई भर्ती परीक्षा में अब तक 50 लोगों की गिरफ्तारी

छात्रों के नीचे आने के बाद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि दोनों छात्रों के मुद्दे पर मैं 14 नवंबर को राज्य के सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात करूंगा। उन्होंने कहा कि 2021 एसआई भर्ती परीक्षा की जांच चल रही है। जांच एजेंसियों ने इस मामले में अभी तक कुल 50 से ज्यादा ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार भी किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उपचुनाव हैं, जिसके बाद इस मामले में कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘पाकिस्तान द्वारा हड़पी जमीन पर फिर लेना है कब्जा’ जगदगुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola