हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Jaipur: तीन देशों की अध्ययन यात्रा पर जाएंगे विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, 66 वीं सीपीए कॉन्‍फ्रेंस में लेंगे हिस्सा

विज्ञापन

Jaipur: राजस्‍थान विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. सीपी जोशी तीन देशों यूके, स्‍कॉटलैण्‍ड और आयरलैण्‍ड में अध्‍ययन यात्रा पर जायेंगे। डॉ. जोशी 22 जून से 3 जुलाई तक कॉमनवेल्‍थ पार्लियामेन्‍ट्री एसोसिएशन की ओर से इन तीन देशों में अध्‍ययन यात्रा पर रहेंगे। घाना में आयोजित होने वाली 66 वीं कॉमनवेल्‍थ पार्लियामेन्‍ट्री कॉन्‍फ्रेन्‍स से पहले इस अध्‍ययन यात्रा का आयोजन (सीपीए) द्वारा किया जा रहा है। विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा भी इस अध्‍ययन यात्रा में डॉ. जोशी के साथ रहेंगे।

प्रवासी राजस्थानियों के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

अध्‍ययन यात्रा के दौरान विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. जोशी इन तीनों देशों के संसद के सदस्‍यों व अधिकारियों के साथ संसदीय और विधानमण्‍डलों की कार्यप्रणाली के संबंध में आयोजित होने वाली विभिन्‍न बैठकों में भाग लेंगे। साथ ही डॉ. जोशी प्रवासी राजस्‍थानियों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। डॉ. जोशी विभिन्‍न देशों के हाईकमीशन एवं एम्‍बेसी के पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

3 जुलाई को दिल्ली लौटेंगे

विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. जोशी 21 जून को जयपुर से रवाना होकर 22 जून को दिल्‍ली से लंदन के लिए प्रस्‍थान करेंगे। जहां वे 25 जून तक रहेंगे। डॉ. जोशी 26 जून से 28 जून तक एडिनबर्ग में और 29 जून से 1 जुलाई तक डबलिन में रहेंगे। विधान सभा अध्‍यक्ष का 3 जुलाई को वापिस दिल्‍ली आने का कार्यक्रम है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें