Jaipur News: महुआ विधायक ओमप्रकाश हुड़ला से उलझने वाले इंस्पेक्टर कीर्ति मीणा को शुक्रवार को आबकारी विभाग ने सस्पेंड कर दिया। विभाग ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। विभाग ने यह कार्रवाई विधायक और इंस्पेक्टर के बीच हुए विवाद के बाद की है। पूरा मामला शराब ठेके से जुड़ा हुआ है।
शराब की दुकान पर रेड करने पहुंचे थे मीणा
बता दें कि कुछ दिन पहले कीर्ति और विधायक हुड़ला के बीच विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पूरा विवाद दिसंबर का है। इंस्पेक्टर कीर्ति मीणा दौसा के बांदीकुई इलाके में पोस्टेड थे। उनके पास महुआ का भी प्रभार था। इंस्पेक्टर कीर्ति मीणा नकली शराब बिकने की सूचना पर एक दूकान पर रेड करने पहुंचे। इस दौरान दुकान मालिक और मीणा के बीच बहस हो गई।
मेरे लिए क्षेत्र की जनता सम्मानीय- विधायक
बहस के बीच दुकान मालिक ने विधायक हुड़ला को फोन लगा दिया। दुकान मालिक के बार-बार कहने के बाद भी मीणा ने विधायक से बात नहीं की। काफी समझाइस के बाद जब मीणा ने उनसे बात की और वे वहां से चले गए। वहीं इस पूरे मामले में विधायक ने कहा कि मेरे लिए मेरे क्षेत्र की जनता सम्मानीय है। मैं जिस इलाके से विधायक हूं उस इलाके के लोगों का ध्यान रखना मेरी जिम्मेदारी है।
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
3 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
4 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
6 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
7 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
9 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
10 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
13 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
18 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines