Indian Air Force Helicopter Crash: राजस्थान के जैसलमेर में भारतीय वायुसेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। हादसा राजस्थान के जैसलमेर में हुआ। हेलिकॉप्टर पोखरण में चल रहे युद्धाभ्यास में शामिल होने के लिए आया हुआ था कि जैसलमेर शहर की जवाहर कॉलोनी के पास हादसे का शिकार हो गया।
क्रैश होने की खबर मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पोखरण में हैं और देश की तीनों सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास देख रहे हैं, लेकिन इस बीच हादसे की खबर से माहौल तनाव भरा हो गया। अभी कोई जानी नुकसान की खबर नहीं है।
हादसाग्रस्त हेलिकॉप्टर के दोनों पायलट सुरक्षित
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसाग्रस्त हेलिकॉप्टर के दोनों पायलट सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसाग्रस्त हेलिकॉप्टर तेजस था। वहीं एयरफोर्स चीफ ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं। हादसा करीब 2 बजे हुआ। हेलिकॉप्टर के क्रैश होते हुए जोरदार धमाका हुआ, जिससे इलाके में रहने वाले लोगों के दिल दहल गए। धमाका होते ही हेलिकॉप्टर में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि हेलिकॉप्टर खाली मैदान में गिरा। अगर रिहायशी इलाके में या घरों के ऊपर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
हादसा देखने के लिए पूरा शहर जुट गया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हेलिकॉप्टर क्रैश होने के हवा में कलाबाजियां खाता रहा। हादसाग्रस्त हेलिकॉप्टर जवाहर कॉलोनी में खुले मेघवाल सोसायटी के हॉस्टल में घुस गया और खाली मैदान में गिर गया। हादसे की खबर मिलते ही हॉस्टल में रहने वाले लोग दौड़े आए और दोनों पायलटों को हेलिकॉप्टर से बाहर निकाला।
हादसे की खबर शहर में आग की तरह फैल गई। मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। बता दें कि आज जैसलमेर जिले में स्थित पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में तीनों सेनाओं का युद्धाभ्यास चला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मौके पर मौजूद रहे। युद्धाभ्यास दोपहर 2 बजे शुरू हुआ और करीब 4 बजे चला।
संबंधित खबरें
CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
4 mins agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
4 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
9 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
9 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
10 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
11 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
12 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
12 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines