Tina Dabi: जैसलमेर की कलेक्टर टीना डाबी जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने मेटरनिटी लीव के लिए राज्य सरकार को चिट्ठी लिखी है। IAS टीना डाबी ने पिछले साल डॉ. प्रदीप गावंडे के साथ शादी की थी। बता दें कि टीना डाबी के पति भी IAS अफसर हैं।
जैसलमेर की जिला कलेक्टर टीना डाबी ने राजस्थान सरकार से जयपुर में गैर-फील्ड पोस्टिंग पर रखने का अनुरोध किया है। इस साल सितंबर में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं और वे मातृत्व अवकाश पर जाने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने आने वाले दिनों में तबादले की भी संभावना जताई। तबादला सूची आने और औपचारिकताएं पूरी होने तक टीना डाबी जैसलमेर कलेक्टर के पद पर अपना काम करती रहेंगी।
बुजुर्ग महिला ने बेटा होने का दिया था आशीर्वाद
पिछले दिनों टीना डाबी की ओर से पाक विस्थापित हिन्दुओं को आशियाने के लिए जमीन आवंटित की गई थी। जब टीना ने विस्थापितों से मुलाकात की थी, तब एक बुजुर्ग महिला ने उन्हें पुत्र होने का आशीर्वाद दिया था। इसके बाद टीना ने कहा था कि वे बेटा और बेटी में अंतर नहीं करती हैं। लड़के की जगह लड़की होगी तो भी अच्छी बात है।
कौन हैं टीना डाबी?
2015 बैच की टॉपर IAS टीना डाबी जैसलमेर की पहली महिला कलेक्टर बनीं। उन्होंने 20 अप्रैल 2022 को प्रदीप गावंडे से दूसरी शादी की थी। इससे पहले IAS अतहर आमिर खान से उनकी पहली शादी हुई थी, लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया था।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
6 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
18 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
19 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
21 hrs agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines