IAS Tina Dabi: आईएस अफसर टीना डाबी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनकी पर्सनल लाइफ हो या फिर काम वे हमेशा मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब उनकी राजस्थान के बाडमेर से कुछ वीडियो वायरल हो रही हैं। बता दें हाल ही में बाड़मेर के जिला कलेक्टर के पद पर उनकी तैनाती हुई है।
हाथ में माइक लेकर करवाई सफाई
दरअसल, वीडियो में वह पूरे बाड़मेर में सफाई करवाती दिख रही हैं। हाथ में माइक लिए वह बाजार, सब्जी मंडी और गलियों में चलती दिखीं। वह ठेलीवालों और दुकानदारों से कूड़ा न करने और उनकी दुकान या ठेले के आगे पड़े कूड़े को साफ करने की हिदायत देते दिख रही हैं।
हर कारोबारी अपनी दुकान के आगे रखे डस्टबिन
सोशल मीडिया पर उनकी कई वीडियो वायरल हैं। जिनमें वह यह कहती सुनी गई कि जिसने अपने ऑफिस, दुकान या रेहड़ी के आगे कूड़ा डाला और सफाई नहीं की तो उनका 500 रुपये जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर कारोबारी अपनी दुकान के आगे डस्टबिन रखे। अगर कल से डस्टबिन नहीं मिला तो दुकान बंद कर दी जाएगी और दुकानदार पर नियमों के तहत जुर्माना लगाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में बड़ी चूक, घेरा तोड़ मिलने पहुंचे स्टूडेंट ने की ये मांग
नवो बाड़मेर स्वच्छता अभियान की शुरुआत
दरअसल, बुधवार को बाड़मेर की जिला कलेक्टर टीना डाबी ने शहर में नवो बाड़मेर स्वच्छता अभियान शुरू किया है। इस अभियान में अगले 24 घंटे शहर के सफाई कर्मचारी, अधिकारी और आम जनता मिलकर सफाई करेगी। यहां सड़कों, बाजारों, नालों की सफाई, पेड़ों की छंटाई की जाएगी। लोगों को सफाई के लिए जागरूक किया जा रहा है। अभियान के बाद कूड़ा फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी।
ये भी पढ़ें: धरने पर बैठने को क्यों मजबूर हुए पूर्व सीएम अशोक गहलोत, क्या है गांधी वाटिका? जिसके लिए छिड़ा संग्राम
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
6 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
8 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
20 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
21 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
23 hrs agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines