Rajasthan News: कहते हैं ना, जब इरादे बुलंद हों तो उम्र सिर्फ एक नंबर बनकर रह जाती है। राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। यहां 71 साल के एक बुजुर्ग ताराचंद्र अग्रवाल ने वो कर दिखाया, जो देश के लाखों युवा सपना देखते हैं। उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट यानी CA की परीक्षा पास की। वो भी बिना कोचिंग, बिना किसी क्लास के। अग्रवाल का कहना है कि बच्चे यदि असफल हो जाए तो मां-बाप का फर्ज है कि वह उसे हतोत्साहित नहीं करके अगली बार और अच्छा करने के लिए प्रेरित करें। उसे पर अपनी मर्जी ना थोंपे की उसमे निराशा का भाव आ जाए।
यह भी पढे़ं: राजस्थान में 5 लाख नई किताबें हुईं रद्दी, क्यों शिक्षा मंत्री ने 11वीं और 12वीं के सिलेबस से हटाई यह किताब?
बैंक से हुए हैं रिटायर
ताराचंद अग्रवाल 2014 में स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर से AGM पद से रिटायर हुए थे। साल 2020 में कोविड के दौरान पत्नी दर्शना का निधन हो गया। पत्नी के जाने के बाद अग्रवाल के जीवन में बहुत खालीपन छा गया। तो बच्चों ने उनसे कहा कि कुछ पढ़ लो। पोती ने कहा कि जब आप मुझे समझाते हो, तो खुद क्यों नहीं पढ़ सकते? इसके बाद उन्होंने साल 2021 में CA परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया।
रोज करते थे कड़ी मेहनत
ताराचंद रोज सुबह 8 से 10 बजे तक घंटे पढ़ाई करते थे। इस दौरान वे लेखन अभ्यास भी करते। इसके अलावा कभी बेटे के जनरल स्टोर पर काउंटर पर बैठकर पढ़ते, कभी घर में एकांत में किताबों डूब जाते किताबों में। यहां तक कि उन्होंने इंटरमीडिएट शोरूम पर बैठकर पास किया। फाइनल अटेम्प्ट में पहली बार असफल होने के बाद भी हार नहीं मानी। दोबारा कोशिश की।
यह भी पढे़ं: जयपुर में नकली शराब गैंग का भंडाफोड़, सेना की CSD लेबल लगी बोतलें जब्त
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
8 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines