हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गोपाल केसावत को एक साल की जेल और 20 लाख का जुर्माना, गहलोत सरकार में मिला था राज्य मंत्री का दर्जा

Gopal Kesawat Jailed in Fraud Case: राजस्थान कांग्रेस के नेता गोपाल केसावत को एक साल जेल की सजा और 20 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन
गोपाल केसावत (ट्विटर)

Gopal Kesawat Jailed in Fraud Case : राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा पाने वाले गोपाल केसावत को धोखाधड़ी के एक मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने एक साल कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उन पर 20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। सांगानेर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार में केसावत को राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त था। उन्हें पिछले साल जुलाई में एंटी करप्शन ब्यूरो ने 18.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार यह घूस उन्होंने राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा पास कराने के एवज में मांगी थी। वह घुमंतू बोर्ड के चेयरमैन भी रह चुके हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola