Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व भाजपा विधायक अमृता मेघवाल को व्हाट्सऐप पर जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद उन्होंने जयपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया। पूर्व विधायक ने कहा कि मुझे पिछले कुछ दिनों से अश्लील मैसेज मिल रहे हैं और जान से मारने की धमकी मिली है। इसको लेकर मैंने जयपुर के पुलिस आयुक्त को रिपोर्ट दी है। उन्होंने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि उनके व्हाट्सऐप पर उन्हें कई अश्लील मैसेज मिले हैं। जिसके बाद एक व्हाट्सऐप काॅल भी आई।
पूर्व विधायक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जब मैंने उस नंबर पर दोबारा काॅल की तो वह गाली देने लगा। इतना ही नहीं जब मैंने उसको पुलिस में शिकायत दर्ज कराने को उसने मुझे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि मैं तुम्हें बाबा सिद्दीकी की तरह ही खत्म करवा दूंगा।
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
उन्होंने बताया कि उन्हें पहले भी इस तरह की धमकी भरी काॅल आती रही हैं। विधायक ने इसको लेकर सोडाला थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। बता दें कि पूर्व विधायक पर 2021 और 2022 में दो बार हमला हो चुका है। मामले को लेकर जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर थाने में इसकी शिकायत भी की गई थी।
ये भी पढ़ेंः हरियाणा में SP रही खाली हाथ, लेकिन UP उपचुनाव में कांग्रेस के लिए छोड़ीं 2 सीटें, समझें सियासी मायने
2013 में जालोर सीट से जीता था चुनाव
मामले में मंत्री गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि अमृता मेघवाल भाजपा के टिकट पर जालोर विधानसभा सीट से 2013 में विधायक रही हैं। उन्होंने कांग्रेस के रामलाल को 46 हजार 800 मतों से हराया था। 2018 में पति बाबूलाल पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगने के बाद पार्टी ने अमृता मेघवाल की जगह पर जोगेश्वर गर्ग को टिकट दे दिया था। इसके बाद पति और पत्नी के बीच मनमुटाव शुरू हो गया और दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र चुनाव 2024ः शिंदे-अजित की बगावत, शिवसेना-NCP दो फाड़, 2019 के चुनाव से कितनी अलग इस बार की लड़ाई
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
21 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
7 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
8 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines