जयपुर से केजे श्रीवत्सन् की रिपोर्टः प्रदेश में आज पहली बार पेपर लीक मामले में ईडी ने छापेमारी की है। ये छापेमारी बाड़मेर, डूंगरपुर, जालौर जिलों में की गई। बाड़मेर में ईडी ने रीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार ठेकेदार भजनलाल विश्नोई के घर पर छापा मारा है। ईडी के अधिकारी सुबह से उनके घर में दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।
तीन जिलों में की छापेमारी
बता दें कि इससे पहले ईडी ने पेपर लीक मामले में जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ की थी। मामले में ईडी आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा, मुख्य आरोपी शेरसिंह मीणा और भूपेंद्र सारण से पूछताछ कर चुकी है। जानकारी के अनुसार पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर टीम ने आज एक साथ तीन जिलों में छापेमारी की है। भजनलाल विश्नोई के अलावा ईडी की टीम ने डूंगरपुर में आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा के घर पर भी छापेमारी कर रही है।
बीजेपी सांसद की शिकायत पर दर्ज किया था मामला
उल्लेखनीय है कि बीजेपी से राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा की शिकायत पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। इसके बाद ईडी ने इस मामले में राजीव उपाध्याय, रामगोपाल मीणा, सुरेश विश्नोई, घिमनाराम खिलेड़ी, अनिता मीणा के बयान लिए थे।
कौन है भजनलाल विश्नोई
ठेकेदार भजनलाल विश्नोई AA क्लास का ठेकेदार है। उसे पेपर लीक मामले में भतीजी सोहनी देवी के साथ एसओजी ने गिरफ्तार किया गया था। उससे भी पेपर खरीदने और बेचने के लिए करोड़ों रुपए का लेनदेन हुआ था। भजनलाल अपनी भतीजी सोहनी देवी के लिए ही पेपर खरीदा था।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines