Diya kumari break silence over vasundhara raje conflict: राजस्थान में बीजेपी ने मुख्यमंत्री पद के लिए भजन लाल शर्मा को चुना है। बीजेपी ने अपने फैसले से सीएम की कुर्सी के लिए प्रबल दावेदार मानी जा रहीं दीया कुमारी और वसुंधरा राजे समेत सबको चौंका दिया। राजनीतिक गलियारों में बीजेपी के इस कदम के मायने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर देखा जा रहा है क्योंकि मध्य प्रदेश में भी बीजेपी ने ऐसा ही किया। यहां पर बीजेपी ने यादव वोट बैंक को साधने के लिए मोहन यादव को सीएम की कुर्सी धमा दी है। हालांकि, राजस्थान में दीया कुमारी को सीएम न बनाए जाने के पीछे की वजह मानी जा रही थी कि वसुधंरा राजे से मतभेद के कारण उन्हें सीएम नहीं बनाया गया है। इसी सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने तस्वीर साफ की है। दीया कुमारी ने कहा कि मैं इन अटलकों पर टिप्पणी नहीं करती हूं हम सभी ने मिलकर काम किया है।
दीया और वसुंधरा के बीच विवादों की अटकलों पर लगा विराम
बता दें कि दीया कुमारी के स्पष्टीकरण से पहले अटकलें थीं कि वसुंधरा राजे से मतभेद होने के चलते उन्हें सीएम नहीं बनाया और डिप्टी सीएम की कुर्सी धमा दी। जानकारी के अनुसार, वसुंधरा राजे और दीया कुमारी के परिवार के बीच कई सालों से मतभेद रहा है। एक बार दीया कुमारी की मां वसुंधरा राजे के खिलाफ धरने पर बैठ गई थी। जिसके बाद इन तकरारों ने भी जोर पकड़ लिया था। हालांकि, अब दीया कुमारी ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा कि मैं ऐसी चीजों पर टिप्पणी नहीं करती। हम सभी ने मिलकर काम किया है। मुझे उनका आशीर्वाद भी मिला है।
ये भी पढ़ें: Rajasthan: वसुंधरा राजे का दबाव काम आया न पुराना अनुभव…
ये भी पढ़ें: कौन हैं दीया कुमारी, जो सांसद से राजस्थान के डिप्टी CM की कुर्सी तक पहुंचीं
पीएम मोदी महिलाओं की परवाह करते हैं
दीया कुमारी ने बीजेपी की ओर से डिप्टी सीएम बनाए जाने पर कहा कि पीएम मोदी महिलाओं की परवाह करते हैं और उन्हें फोकस में रखकर नीतियां बनाई गई हैं। आज मुझ पर भरोसा दिखाया गया है। इसलिए मैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं। गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सभी प्रभारी और बाकी सभी लोगों ने मुझे इसके लिए योग्य समझा और मुझे यह जिम्मेदारी दी। मैं यह अवसर पाकर आभारी और खुश हूं।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
21 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
3 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
3 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
6 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines