धौलपुर से संतोष राजपूत की रिपोर्टः चम्बल नदी के नजदीक बसे होने के बावजूद भी शहर के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। आये दिन पानी की किल्लत हो रही है। गर्मी आते ही पानी की परेशानी बढ़ जाती है। गुस्साए लोग आए दिन कहीं जलदाय विभाग का घेराव करते हैं तो कहीं सड़क जाम करते हैं।
जाम में फंसे नदबई विधायक अवाना
धौलपुर जिले के तसीमो गांव के लोगों ने पानी की किल्लत को लेकर नेशनल हाईवे 123 पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने जाम लगाकर आधे घंटे तक जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान नेशनल हाईवे 123 पर आधे घंटे तक जाम रहा।
दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिली। जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं इस जाम में देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष व नदबई विधायक जोगिंदर सिंह अवाना भी फंस गए। जाम को देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों से समझाइस कर जाम को खुलवा दिया।
नदबई विधायक ने की अधिकारियों से बात
देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना ने बताया कि लोगों को पानी की जरूरत है। पिछले कुछ दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। यह बहुत दुखद है। मैंने अभी यहां के स्थानीय विधायक से बात की है और यहां के पीएचडी अधिकारियों से बात की है उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है। जो बेर फ़ॉर हो गया है उसे आधे घंटे में आकर काम शुरू कर देंगे।
ग्रामीण बोले – काफी दूर से लाना पड़ता है पानी
वहीं ग्रामीणों ने बताया की एक महीने से पानी की समस्या बनी हुई है। काफी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। पानी की वजह से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। सैपऊ सीओ विजय कुमार ने बताया की तसीमो के लोग पानी की समस्या को लेकर आक्रोशित थे और सड़क पर इकट्ठे हो गए थे। अधिकारियों से बात हो गई है जल्द ही इनकी पानी की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
कौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
14 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
1 day agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
2 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
2 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
3 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
3 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
6 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
8 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
9 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines