राजस्थान के अलग-अलग जिलों में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण को हटाने के लिए ‘हिंदू नैतिक रमन हटाओ’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत धौलपुर में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान धौलपुर के कलेक्टर को भीड़ के आक्रोश का सामना करना पड़ा। अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों की भीड़ ने कलेक्टर के साथ धक्का-मुक्की भी शुरू कर दी। किसी तरह कलेक्टर वहां से बचकर निकले।
इसके बाद उन्होंने थाने में अपने और दूसरे अधिकारियों के साथ हुई धक्का-मुक्की की शिकायत की। साथ ही ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकारी कामकाज में बाधा डालने वाले इन लोगों को माफ नहीं किया जाएगा।
कलेक्टर के साथ धक्का-मुक्की
दरअसल, इन दिनों धौलपुर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जोर पर चल रही है। इसी कड़ी में शहर के सबसे व्यस्त डाकखाने चौराहे से आज अतिक्रमण हटाया जा रहा था। इसी के साथ कांग्रेस विधायक रोहित बौहरा के निवास के बाहर के अतिक्रमण को भी हटाया जा रहा था। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी की मौजूदगी में कांग्रेस विधायक के घर के बाहर का अतिक्रमण हटाया जा रहा था। विधायक के घर के बाहर का नाला खोदने का काम शुरू किया गया। इससे वहां पर मौजूद विधायक के समर्थक इस कदर गुस्सा हो गए कि उन्होंने कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के साथ खींचतान शुरू कर दी। इसके बाद धक्का-मुक्की करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। कई समर्थक तो जेसीबी के आगे आकर बैठ गए।
यह भी पढ़ें: गुजरात के वडोदरा में नदी किनारे धधक रही शराब भट्टियां; निगम कमिश्नर ने पुलिस को भेजी फोटो
प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज
मामले की नजाकत को देखते हुए कलेक्टर साहब के सुरक्षा गार्ड ने उन्हें बंदूक के दम भीड़ से बाहर निकाला। इसके बाद एसपी सुमित मेहरड़ा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उस वक्त तो कलेक्टर वहां से चले गए। लेकिन बाद में उन्होंने उनके और दूसरे सरकारी अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष रूप से वीडियो में दिखने वाले लोगों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
15 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines