Jaipur Constitution Club Launch: राजस्थान विधान सभा के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान की विश्वस्तरीय सुविधाओं का शुभारंभ शनिवार, आठ मार्च को लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा सनातन परंपरा और वैदिक रीति से हवन करके किया जाएगा। इस मौके पर राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सहित 16वीं राजस्थान विधान सभा के सदस्यगण, लोक सभा और राज्य सभा में राजस्थान के सांसदगण, पूर्व विधायकगण सहित क्लब के सदस्यगण मौजूद रहेंगे।
कैसी होंगी सुविधाएं
प्रदेश में नई दिल्ली की तर्ज पर कॉन्स्टीट्यूशन क्लब का निर्माण किया गया है। इस महत्वपूर्ण स्थल पर विश्वस्तरीय सुविधाएं तैयार कराई गई हैं। क्लब में बेसमेंट, भूतल और पांच तलों का 1 लाख 95 हजार फीट निर्माण किया गया है। राज्य की यह परियोजना देश में एक बेहतर मिसाल है। विधान सभा के समीप 4 हजार 948 वर्गमीटर भूखण्ड पर लगभग 80 करोड़ रुपये की लागत से क्लब का निर्माण किया गया है। क्लब में रेस्टोरेंट, कॉफी हाउस, स्विमिंग पूल, ऑडिटोरियम, मीटिंग हॉल, कान्फ्रेंस हॉल, वीआईपी लाउज, जिम, सैलून, बैडमिंटन, टेबल टेनिस एवं लॉन टेनिस कोर्ट सहित अतिथियों के ठहरने के लिए कमरों का भी निर्माण किया गया है।
विपक्ष ने किया कार्यक्रम का बहिष्कार
दरअसल, इस कॉन्स्टीट्यूशन क्लब का पहले की अशोक गहलोत सरकार ने सितंबर 2023 को उद्घाटन कर दिया था। ऐसे में फिर से इसका उद्घाटन करने को विपक्ष क्रेडिट लेने का श्रेय बता रहा है। यही कारण है कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कांग्रेस विधायक दल द्वारा इस कार्यक्रम के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस के विधायक उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।
कॉन्स्टीट्यूशन क्लब का निर्माण
देश के विधानमंडलों में राजस्थान विधान सभा ऐसी पहली विधान सभा है, जहां कॉन्स्टीट्यूशन क्लब का निर्माण किया गया है। नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब की तर्ज पर जयपुर में कॉन्स्टीट्यूशन क्लब बनाया गया है। क्लब के शुभारंभ अवसर पर क्लब के सदस्यों को क्लब से जुड़ी जानकारी देने के लिए एक शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई गई है। इसमें सुविधाओं के उपयोग के लिए क्लब की वेबसाइट का भी निर्माण किया गया है। शुभारंभ कार्यक्रम में शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा और वेबसाइट की भी शुरुआत होगी।
कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान बनेगा महत्वपूर्ण केन्द्र
कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान मानवीय विचारों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण केन्द्र बनेगा। पूर्व मुख्यमंत्रीगण, पूर्व विधान सभा अध्यक्षगण भी इस क्लब के सदस्य हैं। प्रदेश के वरिष्ठ राजनीतिज्ञों के विभिन्न पहलुओं के अनुभवों से नए विधायकगण लाभान्वित होंगे। क्लब में विभिन्न अवसरों पर वर्कशॉप और सेमिनार आयोजित होंगे। राज्य के लोगों विशेषकर राजनीति के क्षेत्र में कदम रखने वाले युवा पीढ़ी को इन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का लाभ मिल सकेगा।
संसदीय परंपराओं को सुदृढ़ करने का बनेगा माध्यम
कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान संसदीय परंपराओं को सुदृढ़ करने का माध्यम बनेगा। क्लब में सदस्यों के मध्य संसदीय परंपराओं पर चर्चा और परिचर्चाएं होंगी। नए विधायकगणों को परंपराओं को जानने का मौका मिलेगा। अनुभवी राजनीतिज्ञों को अपने अनुभव साझा करने का मौका भी इस स्थल पर मिल सकेगा। कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान के शुभारंभ समारोह का सजीव प्रसारण राजस्थान विधान सभा के यू-ट्यूब चैनल पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- जयपुर के 3 बिजनेसमैन के 22 ठिकानों पर छापे, 3 शहरों में चल रही IT की रेड
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
7 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines