Rajasthan Congress: केंद्र सरकार ने जब से जातिगत जनगणना कराने का ऐलान किया है तब से विरोधियों पार्टियों ने इसका समर्थन तो किया ही। साथ ही इस निर्णय के पीछे खुद ही पार्टी का हाथ बताया। अब राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी इस पर बयान दिया है। गहलोत ने जातिगत जनगणना को जरूरी बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि आरक्षण पर 50% की सीमा का जो राइडर है, उसे हटाया जाए।
यह भी पढ़ें: राजस्थान में डिफेंस कॉरिडोर बनाने की तैयारी, पाकिस्तान से युद्ध में कैसे निभाएगा बड़ी भूमिका?
ओबीसी काउंसिल की बैठक के बाद दिया बयान
बंगलौर में कांग्रेस की ओबीसी काउंसिल की बैठक हुई जिसमें अशोक गहलोत शामिल हुए थे। वहां से जयपुर लौटने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि बैठक में समुदाय को सामाजिक न्याय दिलाने की परिकल्पना की गई है। कहा कि राहुल गांधी लगातार जातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने भी इसे सिद्धांततः स्वीकार किया है। हमारी मांग है कि यह जनगणना सोशल-इकोनॉमिक सर्वे के साथ की जाए, ताकि हर गरीब—चाहे वह एससी, एसटी, ओबीसी हो या ews हो, उसे उसका हक मिल सके।
आरक्षण नीति को सशक्त बनाने पर आए सुझाव
गहलोत ने कहा कि बैठक में शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आरक्षण की नीति को और सशक्त बनाने के सुझाव शामिल हैं, ताकि सामाजिक न्याय की भावना को मजबूत किया जा सके। साथ ही सरकार से यह भी अपील की गई है कि वह राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाएं और जातिगत आंकड़ों को सार्वजनिक कर लोकतांत्रिक भागीदारी को सुनिश्चित करें।
राहुल गांधी भी कर चुके हैं आरक्षण सीमा हटाने की मांग
गत मई में एक कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा देश की प्रगति और पिछड़ी जातियों, दलितों और आदिवासियों की तरक्की में बाधा बन रही है। हम चाहते हैं कि यह सीमा हटाकर समुदायों की बाधा को समाप्त किया जाए।
यह भी पढ़ें: ‘राजीव गांधी रोबोट पीएम दे गए…’, पूर्व प्रधानमंत्री पर राजस्थान बीजेपी प्रभारी ने दिया विवादित बयान
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
10 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines