Rajasthan News: सीएम अशोक गहलोत ने रविवार को राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ और राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद की ओर से आयोजित सत्कार 2023 समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 तक हर क्षेत्र में राजस्थान को अग्रणी बनाना है। इसके लिए राज्य सरकार प्रदेशवासियों के सर्वांगीण विकास की सोच के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रतिबद्धता से आगे बढ़ा रही है।
शिक्षकों का मान-सम्मान सरकार का दायित्व
सीएम ने कहा कि बजट से पूर्व सभी घोषणाओं का गहन अध्ययन कराकर ही जिम्मेदारी के साथ धरातल पर उतारा गया है। सरकार के कुशल वित्तीय प्रबंधन से योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का मान.सम्मान बनाए रखना राज्य सरकार का दायित्व है। इसमें कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
शिक्षकों के लिए कई घोषणाएं की गई
सीएम ने आगे कहा कि शिक्षा क्षेत्र के विकास और शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई घोषणाएं की गई। इनमें उपप्राचार्य के पदों पर डीपीसी करवाने, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, शिक्षक भर्ती, विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की संख्या और गुणवत्ता में वृद्धि प्रमुख है। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष की दूरगामी सोच से महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की शुरूआत की गई है।
कार्मिकों को बाजार के भरोसे नहीं छोड़ सकते
गहलोत ने कहा कि राज्य कार्मिकों को बाजार के उतार-चढ़ाव के भरोसे नहीं छोड़ सकते हैं। इसलिए मानवीय दृष्टि से पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू किया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में राजस्थान गवर्नमेंट हैल्थ स्कीम, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रुपए का प्रावधान सहित निःशुल्क दवा और जांच योजना से हर वर्ग सुरक्षित महसूस कर रहा है।
समारोह में शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर राजस्थान पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह राठौड़, रेसला के प्रदेशाध्यक्ष श्री गिरधारी गोदारा सहित अन्य पदाधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
1 day agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
1 day agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
1 day agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
2 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
4 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
6 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
6 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines