CM Ashok Gehlot: सीएम अशोक गहलोत ने शुक्रवार को हनुमानगढ़ में महंगाई राहत कैंप को संबोधित करते हुए कहा कि मंत्री शेखावत ने मुझे रावण कहा है। हां, चलो मैं रावण हूं, लेकिन आप उन लोगों का पैसा लौटा दो, जिनको आपने बर्बाद कर दिया। उनके मित्र जेल में हैं, वह भी जाएंगे। आपने कुछ गलत नहीं किया है तो हाईकोर्ट से जमानत लेने क्यों जाते हैं।
जनाक्रोश रैलियों में कुसियां खाली
सीएम ने शुक्रवार को हनुमानगढ़ के रावतसर में महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी पूरे प्रदेश में जन आक्रोश रैलियां कर रही है लेकिन इनकी रैलियों में जनता आती ही नहीं है। आक्रोश वाली कोई बात नहीं है, कुर्सियां खाली रहती हैं। बीजेपी वाले पूरी तरह से घबरा गए हैं।
उन्होंने कांग्रेस नेताओं की तारीफ करते हुए कहा कि कांग्रेस की वजह से आज देश में लोकतंत्र जीवित है। कांग्रेस ने देश के लोगों को लोकतंत्र जैसी शासन व्यवस्था दी है। यह मेरा अनुभव है पिछले 50 साल से राजनीति कर रहा हूं। मुझे कोई पद की भूख नहीं है जब तक सांस है आपकी सेवा करूंगा।
शेखावत को इस्तीफा दे देना चाहिए
सीएम ने मंत्री शेखावत के रावण वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने मेरे बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल किया, मुझे रावण कहता है। हां, चलो मैं रावण हूं, लेकिन जिन 2 लाख परिवारों का पैसा आप डकार लिया उनका पैसा लौटा दो। उनके मित्र जेल में हैं वह भी जाएंगे।
अगर उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है तो हाईकोर्ट में जमानत लेने क्यों जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शेखावत को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। पीएम को ऐसे भ्रष्ट लोगों को अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए।
लोगों के पैसे हड़प कर मुल्कों में प्राॅपर्टी खरीद ली
सीएम ने आगे कहा कि शेखावत ने ढाई लाख लोगों के पैसे हड़प कर दुनिया के मुल्कों में प्राॅपर्टी खरीद ली है। जब मैं इन पीड़ितों से मिलता हूं तो आंखों में आंसू आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी वालों आप मेरे ऊपर जितने पत्थर फेंकोगे मैं उनसे गरीबों के लिए मकान बनवा दूंगा।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
23 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
3 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
3 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
6 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines