Rajasthan News: राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इससे पहले सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान का नया नक्शा जारी कर दिया है। इस नए नक्शे के अनुसार अब राजस्थान में 50 जिले हो गए हैं। शुक्रवार को सीएम गहलोत की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में 19 नए जिलों के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके बाद राजस्व विभाग ने 19 नए जिलों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ-साथ प्रदेश में 3 नए संभागों के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है। बता दें कि प्रदेश में लंबे समय से नए जिलों की मांग हो रही थी।
जयपुर-जोधपुर का ऐसे हुआ पुनर्गठन
नवगठित जिलों में अनूपगढ़, बालोतरा, सांचौर, डीग, डीडवाना, दूदू, गंगापुर सिटी, जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर शहर, जोधपुर ग्रामीण, केकडी, कोटपूतली, खैरथल, नीमकाथाना, फलौदी, सलूम्बर और शाहपुरा शामिल हैं। वहीं सीएम के गृह जिले जोधपुर को भी तीन हिस्सों में बांट दिया गया है। जोधपुर से अलग कर फलौदी को नया जिला बनाया गया है वहीं जिलों का नए सिरे सीमांकन करने के बाद जोधपुर शहर और जोधपुर ग्रामीण नए जिले बनाए गए हैं। कुछ ऐसा ही प्रयोग जयपुर के साथ किया गया है जयपुर को भी तीन भागों में बांटकर तीन नए जिले बना दिए गए हैं।
5 जिलों की सीमा से पाकिस्तान से लगेगी
इस व्यवस्था से पहले प्रदेश में सबसे बड़ा जिला जैसलमेर था और सबसे छोटा जिला धौलपुर था। लेकिन नए जिले बनाने के बाद अब सबसे छोटा जिला दूदू हो गया है। वहीं पहले जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर जिले ऐसे थे जिनकी सीमा पाकिस्तान से लगती थी। अब अनुपगढ़ को मिलाकर 5 ऐसे जिले हो गए हैं जिनकी सीमा पाकिस्तान से लगती है।
यह प्रदेश की जनता का सम्मान- रामलाल जाट
बैठक के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि यह प्रदेश की जनता का सम्मान है। प्रदेश में पिछले कई सालों से आबादी बढ़ी लेकिन जिले नहीं बढ़े थे। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने बताया कि नए जिले बनने से लोगों को लाभ मिलेगा। इससे प्रदेश के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। वहीं राजस्व सचिव अपर्णा अरोड़ा ने बताया कि प्रदेश में 19 नए जिलों के गठन के बाद अब कुल 50 जिले हो गए हैं।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
5 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
6 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
19 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
19 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
21 hrs agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines