अपराधियों को वारदात अंजाम देने से पहले पकड़कर राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने लॉरेन्स बिश्नोई गैंग से जुड़े 6 वांछित अपराधियों को जयपुर और टोंक से गिरफ्तार कर पंजाब पुलिस को सौंप दिया। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है।
दिल्ली-ग्वालियर में धमाके का था प्लान
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (Crime) दिनेश एमएन ने बताया कि इन आरोपियों की योजना 15 अगस्त के आसपास दिल्ली और ग्वालियर में धमाका करने की थी। इससे पहले ये आरोपी 7 जुलाई 2025 को पंजाब के नवां शहर में शराब की दुकान के बाहर ग्रेनेड ब्लास्ट कर दहशत फैला चुके थे। इस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कनाडा में बैठे हैंडलर जीशान अख्तर के संपर्क में थे। जीशान का नाम मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लेने में भी आ चुका है।
जीशान, पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, मनु अगवान और गोपी नवांशहरिया के साथ मिलकर देशभर में आपराधिक वारदातें करवाता है। वह युवाओं को पैसे का लालच देकर गैंग से जोड़ता है। इंस्टाग्राम और अन्य ऑनलाइन ऐप्स से निर्देश देता है।
गिरफ्तार आरोपियों की हुई पहचान
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम उर्फ बिट्टू चांदौली, उत्तर प्रदेश, जितेंद्र चौधरी-टोंक, राजस्थान, संजय- हनुमानगढ़, राजस्थान, सोनू उर्फ कालीृ कपूरथला, पंजाब, सोनू पासवान- कपूरथला, पंजाब, एक नाबालिग आरोपी के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें- ‘त्राहिमाम- त्राहिमाम करेगा पाकिस्तान’, सिंधु समझौते पर शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
घात लगाकर बैठे थे बाइक सवार, फिर रॉड से टूट पड़े! कैफे मालिक पर अटैक
4 hrs agoराजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
3 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
3 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
4 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
6 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
8 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
8 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
8 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines