Bundi: सांगोद से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री भरत सिंह ने बूंदी में अवैध खनन को लेकर सभांगीय आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि बूंदी के पहाड़ों को खोदा जा रहा है। यहां अवैध खनन हो रहा है और प्रशासन मौन होकर ये सब कुछ देख रहा है।
सांगोद विधायक ने अपने पत्र में लिखा कि बूंदी जिले के ग्राम सथुर में पहाड़ों पर खुले आम अवैध खनन हो रहा है। पहाड़ों को नष्ट होने से बचाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जयपुर से कोटा नेशनल हाईवे पर कोटा आते समय सथुर गांव के आसपास के पहाड़ों को खोदा जा रहा है। यह खनन वैध है या अवैध यह तो विभाग ही बता सकता है।
सरकार नहीं कर रही कोई कार्रवाई
विधायक ने लिखा कि बूंदी शहर पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश का महत्वपूर्ण जिला है। खनन माफिया पहाड़ों को खोद रहे हैं जिला प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। सरकार भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। विधायक ने अपने पत्र की एक प्रतिलिपि मुख्य सचिव को भी भेजी है। बता दें कि प्रदेश में अवैध खनन को लेकर समय-समय पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों द्वारा मांग उठाई जाती रही है। भरतपुर के ब्रज क्षेत्र में भी अवैध खनन को लेकर साधु-संतों ने लंबी लड़ाई लड़ी। इसी संघर्ष के दौरान एक साधु ने आत्मदाह भी कर लिया था।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
1 day agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
8 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines