BJP MLA Suryakanta Vyas Statement Over Gajendra Singh Shekhawat: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 करीब हैं, जिसको लेकर अब सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसके साथ ही नेताओं के बयानों में भी तकरारें देखने को मिल रही हैं। भाजपा के वरिष्ठ विधायक सूर्यकांता व्यास ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बयान पर पलटवार किया है। बता दें कि सूर्यकांता सूरसागर से भाजपा विधायक हैं।
सूर्यकांता बोलीं- उन्हें ऐसी बातें शोभा नहीं देतीं
जोधपुर के सूरसागर विधानसभा से भाजपा की वरिष्ठ विधायक सूर्यकांता व्यास ने रविवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बयान का जवाब देते हुए कहा कि गजेंद्र सिंह शेखावत जब पैदा भी नहीं हुए थे, तब से राजनीति कर रही हूं। वे मेरे बेटे के सामान हैं। उनको ऐसी बातें शोभा नहीं देतीं।
महाराजाओं से की थी केंद्रीय मंत्री की तुलना
दरअसल, भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास ने गजेंद्र सिंह शेखावत की तुलना राज-महाराजाओं से की थी, जिसके बाद शेखावत ने उनको आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि सूर्यकांता व्यास 90 साल की हो गई हैं, मुंशी प्रेमचंद ने एक कहानी में कहा है कि बुढ़ापे में बचपन लौट आता है। ऐसा ही कुछ सूर्यकांता के साथ हो रहा है।
विधायक कर चुकीं गहलोत सरकार की तारीफ
बता दें कि हाल ही में भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास ने पुष्करणा समाज की कुलदेवी के मंदिर के लिए गहलोत सरकार की तरफ से जारी किए गए बजट को लेकर उनकी तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि इस प्राचीन मंदिर के दर्शन के लिए काफी दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं, इस लिहाज से यह अच्छा कदम है।
संबंधित खबरें
डॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
3 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
3 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
5 hrs agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
1 day ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
2 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
3 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
3 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines