BJP Candidates List For Rajasthan Asembly By Election 2024 : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी, जिसमें 6 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया। पार्टी ने दौसा से जगमोहन मीणा को उम्मीदवार बनाया। आइए जानते हैं कि किसे कहां से मिला टिकट?
भाजपा सीईसी की बैठक के बाद पार्टी ने राजस्थान उपचुनाव के लिए सूची जारी की। पार्टी ने देवली-उनियारा सीट पर 2023 के उम्मीदवार को बदलते हुए पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर को प्रत्याशी बनाया। वहीं, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा दौसा सीट से चुनावी ताल ठोकेंगे। रामगढ़ से सुखवंत सिंह और सलूंबर से दिवंगत अमृत लाल मीणा की पत्नी शांता देवी मीणा को चुनावी मैदान में उतारा गया है। सुखवंत 2018 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। 2023 में टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था।
यह भी पढ़ें : यूपी-महाराष्ट्र में किसके अच्छे दिन? BJP में क्यों मची है खलबली? Rajeev Ranjan से समझें
खींवसर से चुनाव लड़ेंगे रेवंत राम डांगा
राजेंद्र भांबू झुंझुनू सीट से उपचुनाव लड़ेंगे। वे भी 2018 में भाजपा उम्मीदवार रह चुके हैं, लेकिन 2023 में प्रत्याशी नहीं बनाए जाने पर निर्दलीय चुनाव लड़े थे। पार्टी ने साल 2023 में आरएलपी से आए रेवंत राम डांगा पर खींवसर से भरोसा जताया है। बीजेपी ने चौरसी सीट पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। आपको बता दें कि राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।
यह भी पढ़ें : बद्रीनाथ में खुद के जाल में फंसी बीजेपी? फिर दोहराई अयोध्या जैसी गलती?
राजस्थान में इन उम्मीदवारों को मिला टिकट
सीट : उम्मीदवार का नाम
दौसा : जगमोहन मीणा
झुंझुनू : राजेंद्र भांबू
रामगढ़ : सुखवंत सिंह
देवली-उनियारा : राजेंद्र गुर्जर
खींवसर : रेवंत राम डांगा
सलूंबर : शांता देवी मीणा
संबंधित खबरें
डॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
8 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
8 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
10 hrs agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
1 day ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
2 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
3 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
3 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines