Biparjoy Cyclone: राजस्थान में बिपरजाॅय के कारण हो रही लगातार बारिश से चार जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। रविवार को पाली में 2 लोगों की पानी में बहने से मौत हो गई। जालौर, सिरोही, बाड़मेर और राजसमंद में बाढ़ के कारण हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानाें पर शिफ्ट किया गया है। एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की मदद ली जा रही है। पिछले 24 घंटे में अजमेर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, सिरोही, उदयपुर समेत कई जगहों पर भारी बारिश हुई है।
https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1670645856985583619?cxt=HHwWhsDUscbjqa8uAAAA
पाली,राजसमंद में 4 लोगों की मौत
पाली के फालना में रविवार को अलवर निवासी मनोज यादव बरसाती नाले में गाड़ी समेत बह गए। हादसे में डूबने से उनकी मौत हो गई। रेस्क्यू कर गाड़ी को बाहर निकाला गया। वहीं पाली के फालना में ही 50 साल के पकाराम घर के पास नाले में बह गए। हादसे में उनकी भी मौत हो गई। इसके अलावा राजसमंद में चट्टान के नीचे दबने से 2 लोगों की मौत हो गई।
जालौर में दिखा सबसे ज्यादा असर
बिपरजाॅय का सबसे ज्यादा असर जालौर में देखा जा रहा है। यहां पिछले 36 घंटे में 18 इंच बारिश हुई है। जालौर के कई कस्बे पूरी तरह पानी में डूब चुके हैं। आहोर में 471मिमी, भीनमाल में 217 मिमी, रानीवाड़ा में 322 मिमी, चितलवाना में 338 मिमी, सांचैर में 296 मिमी, जसवंतपुरा में 332 मिमी, बागोडा में 310 मिमी, सायला में 411 मिमी बारिश दर्ज की गई।
आज इन जिलों में अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज टोंक, बूंदी, कोटा, बांरा, दौसा, सवाईमाधोपुर, करौली में भारी बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि अजमेर, जयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़, झालावाड़, धौलपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
बारिश के ताजा अपडेट
सिरोही के माउंट आबू में सबसे ज्यादा बारिश रिकाॅर्ड की गई। आबू में 360 मिमी बारिश दर्ज की गई। यहां की प्रसिद्ध झील नक्की झील ओवर फ्लो हो गई। बारिश के कारण शिवगंज और रेवदर इलाकों में कई जगहों पर पेड़ और बिजली के पोल गिर गए हैं। शिवगंज में 315 मिमी, रेवदर में 243 मिमी, आबूरोड़ में 203 मिमी, देलदर में 20मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई।
बिपरजाॅय के कारण पाली में जबरदस्त बारिश हुई। पूरे शहर में कई बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। बारिश के कारण कई गांवों का आपस में संपर्क टूट गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण पाली के कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो चुकी है।
वहीं बाड़मेर में भी बारिश के कारण कई जगहों पर 10 फीट से ज्यादा पानी भर गया है। सिवाना में 234 मिमी, चैहटन, सेड़वा और धोरीमन्ना में 12-12 इंच बारिश रिकाॅर्ड की गई। इसके अलावा शहर में कई जगहों पर एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई है। इलाके की कई नदियां व नाले उफान पर हैं। बारिश के कारण कई मकान ढह गए हैं।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
17 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
17 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
19 hrs agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
2 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines