हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Barmer News: होटल में जा घुसा केमिकल से भरा बेकाबू टैंकर, दो की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

विज्ञापन

Barmer News: राजस्थान के बाड़मेर में मंगलवार रात एक अनियंत्रित टैंकर मेगा हाईवे स्थित एक होटल के अंदर घुस गया। टैंकर केमिकल से भरा हुआ था। हादसे के बाद टैंकर में आग लग गई। जिसमें दो लोगों की झुलसने से मौत हो गई। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। फिलहाल दुर्घटना स्थल पर बचाव अभियान जारी है। आग इतनी भयंकर थी कि उसने होटल के पास मौजूद 5 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा सिणधरी कस्बे के पास हुआ।

5 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा करीब रात 10 बजे के आसपास हुआ। हादसे की सूचना मिलने पर दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इसके बाद जिला कलेक्टर अरूण पुरोहित, एसपी दिंगत आनंद, बालोतरा एसडीएम अश्विनी पंवार, सिणधरी एसडीएम रामसिंह गुर्जर समेत जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

टैंकर का टायर फटने से हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार केमिकल से भरा टैंकर गुजरात से बालोतरा की तरफ जा रहा था। इस दौरान टायर फटने से टैंकर अनियंत्रित हो गया और हाईवे पर स्थित होटल में घुस गया। हादसे में 2 लोगों के झुलसने से मौत हो गई। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल रेस्क्यू जारी है। घटना के बाद मेगा हाईवे के दोनों ओर भारी जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर यातायात सुचारू करवाया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें