हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Bharatpur: दुष्कर्म की शिकार पीड़िता ने दो बार की आत्महत्या की कोशिश, आरोपियों ने गर्भवती चाची से भी की मारपीट

विज्ञापन
Bharatpur sucide case

के जे श्रीवत्सन, भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर जिले के कामां थाना इलाके में एक दुष्कर्म पीड़िता ने देर रात फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पीड़िता ने पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश की है। दुष्कर्म पीड़िता का कहना है की आरोपी लगातार पीड़िता और उसके परिजनों पर राजीनामे का दबाव बना रहे हैं और आरोपियों ने रेप पीड़िता के अश्लील फोटो वीडियो भी वायरल कर दिए हैं।

पीड़िता के परिजनों ने भरतपुर के कामां थाने में शिकायत देते हुए बताया कि 17 अप्रैल को 21 साल की लड़की करीब 8 बजे घर का सामान लेने के लिए घर से बाहर गई थी। जब वह सामान लेकर घर वापस आ रही थी तो उसे रास्ते में गांव के ही जिलशाद, साहिल, साकिर और एक अन्य लड़का पीड़िता को उठाकर सुनसान जगह ले गए।

इसके बाद सुनसान जगह ले जाकर चारों आरोपियों ने लड़की से गैंगरेप किया और लड़की के कपड़े उतारकर उसके अश्लील वीडियो बनाए। साथ ही धमकी दी कि अगर उसने शोर मचाया तो वह उसके अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे। जिसके बाद लड़की अपने घर आ गई लेकिन अपने परिजनों को घटना के बारे में नहीं बताया।

फोटो वीडियो वायरल होने पर दुबारा से आत्महत्या का प्रयास

अगले दिन 18 अप्रैल को ही आरोपियों ने लड़की के अश्लील फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जैसे ही पीड़िता को पता लगा की आरोपियों ने अश्लील फोटो वीडियो वायरल कर दिए है। लड़की डिप्रेशन में आ गई और उसने 19 अप्रैल को फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पीड़िता को आत्महत्या करते हुए उसे परिजनों ने देख लिया और उसे बचा लिया जिसके बाद लड़की के परिजनों ने उससे आत्महत्या करने की वजह पूछी तो उसने घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया।

चार लोगों ने मिलकर किया गैंगरेप

पीड़ित लड़की के परिजनों ने 19 अप्रैल को चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया मामले दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के परिजन रेप पीड़िता के परिजनों पर राजीनामा का दबाव बनाते रहे। लेकिन गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी भी 2 महीने पहले जेल से जमानत पर छूट गए।

आरोपियों ने घर में घुसकर की फायरिंग

6 नबंवर को साहिल और शाकिर रात करीब 9 बजे पीड़िता के घर के बाहर पहुंचे और कट्टे से कई बार फायरिंग की। दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों का विरोध किया तो साहिल ने करीब 20 लोगों को रेप पीड़िता के घर के बाहर बुला लिया। सभी लोगों ने घर में घुसकर रेप पीड़िता और उसके परिजनों से मारपीट की, इस दौरान रेप पीड़िता की गर्भवती चाची उसे बचाने आई तो, आरोपियों ने गर्भवती महिला से भी मारपीट कर दी। जिससे उसकी भी तबियत खराब हो गई। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर अब वह पुलिस के पास जाएंगे तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें